Перейти к содержимому

बचपन की मोहब्बत Deep romantic novel hindi | motivational video | novel story in Hindi | Nk stories

Nk stories

0:00 / 0:00

बचपन की मोहब्बत Deep romantic novel hindi | motivational video | novel story in Hindi | Nk stories

8 251 просмотр · 2 недели назад
Nk stories
37,3 тыс. подписчиков
8 251 просмотр · 2 недели назад
बचपन की मोहब्बत Deep romantic novel hindi | motivational video | novel story in Hindi | Nk stories #emotionalstory #deepromanticnoval #novalstory #motivationalvideo अनन्या शर्मा अपने कमरे में आईने के सामने खड़ी कॉलेज जाने के लिए तैयार हो रही थी। खूबसूरत नैन-नक्श वाले साफ चेहरे पर मासूमियत और बेफिक्री थी, जो अमूमन इस उम्र की लड़कियों में होती है। वह बड़े सलीके से अपने दुपट्टे को पिनों से सेट करने में व्यस्त थी। उसी वक्त कमरे का दरवाजा थोड़ा सा खुला और उसकी हॉस्टलमेट काव्या ने अंदर झांका।"अनन्या, तुम्हें सविता मैम बुला रही हैं।" "आती हूँ," अनन्या ने शीशे में देखते हुए जवाब दिया। काव्या के जाने के बाद उसने जल्दी-जल्दी अपना दुपट्टा सेट किया और बैग एक कंधे पर लटकाकर कमरे से निकल पड़ी। तेज कदमों से सीढ़ियां उतरकर वह नीचे रिसेप्शन की तरफ आ गई। रिसेप्शन डेस्क पर सविता मैम पहले से मौजूद थीं और उनके सामने हॉस्टल का लैंडलाइन फोन रखा था। सविता मैम ने अनन्या को देखते हुए गंभीर लहजे में कहा, "तुम्हारे घर से फोन है," और साथ ही रिसीवर उसके हाथ में थमा दिया।घर से फोन की बात सुनकर उसने मासूम सी मुस्कुराहट के साथ जल्दी से रिसीवर लेकर कान से लगा लिया। "हेलो!" अभी उसने इतना ही कहा था, तभी दूसरी तरफ से उसके पिता राकेश शर्मा की घबराई हुई आवाज आई।"अनन्या बेटा! अभी और इसी वक्त हॉस्टल से निकलकर अपने किसी दोस्त के घर चली जाओ। मेरे दुश्मन हॉस्टल की तरफ आने वाले हैं, वे तुम्हें कोई नुकसान न पहुँचा दें। तुम फौरन निकलो, थोड़ी देर में मैं भी पहुँचता हूँ।" "लेकिन पापा..." इससे पहले कि वह कुछ और पूछती, दूसरी तरफ से फोन कट गया। अगर हमारी वीडियो पसंद आए तो प्लीज लाइक करें शेयर करें सब्सक्राइब करें धन्यवाद 🙏