Перейти к содержимому

Aarti Maiya Asmani ki | आरती मैया आसमानी की | Asmani Mata Ki Arti | Aarti

Maa Asmani Dham Orethi

0:00 / 0:00

Aarti Maiya Asmani ki | आरती मैया आसमानी की | Asmani Mata Ki Arti | Aarti

1 029 просмотров · 2 месяца назад
Maa Asmani Dham Orethi
2,8 тыс. подписчиков
1 029 просмотров · 2 месяца назад
Aarti maiya Asmani ki | आरती मैया आसमानी की | asmani Mata ki arti | Aarti 🔘Devi Arti - Aarti Maiya Asmani Ki 🔸Lyrics - Ravi Rathore ( Traditional) 🔸Music - Ravi Rathor 🔸Cript - Kishan Tomar 🔸Edit- Kishan Tomar 🔸- 🔘Lyrics हे! आसमानी मैया तेरी आरती गावें, आरती गावें मैया तुमको सुनावें। तुम ही दुर्गा, तुम ही भवानी,कृष्ण बहिन हे जगकल्याणी। कंस तुम्हे जो पछाड़न आया, बाल रूप से भई महामाया। नारायणी रूप दिखलाया, कृष्ण जन्म कौ रहस्य बताया। परम वैष्णवी तुम महारानी, तब से मैया भई आसमानी। ब्रह्मा इन्द्र पार नहिं पावें, सुर नर मुनि तेरी स्तुती गावें। जय जय जय भगवती स्वरूपा, आदि शक्ति हे ज्योतिस्वरूपा। खड्ग चक्र त्रिशूल निशानी, मैया तुम हो सिंग वाहिनी। जगदम्बे हे! अन्तर यामी, मैया तुम हो शिव पटरानी। अपरम्पार है शक्ति तुम्हारी, सुनलो मैया विनती हमारी। रहती हो तुम आसमान में, या पावें कोई अपने ध्यान में। साकार रूप में दुर्गा भवानी, निराकार में तुम आसमानी। वैसे तुम सब जग में बैठीं, फिर भी धाम तेरौ औरेठी। शरमन भगत ने शक्ति जगाई, औरेठी स्थापना कराई। द्वार खाड़े मैया हम तेरे, कष्ट हरौ मैया अब मेरे। खाली हाथ नहिं जाता कोई, जो इच्छा हो पावै सोई। जो आसमानी मैया की आरती गावै, मुक्ति मोक्ष सहज पा जावै। आरती गावै मैया तुमको सुनावें, आरती गावै मैया तुमको मनावें। हे ! आसमानी मैया तेरी आरती गावें, हे ! आसमानी मैया तेरी आरती गावें। 🔘 माँ की महिमा माँ आसमानी धाम ओरेठी, मध्य प्रदेश राज्य के जिला मुरैना में तहसील पोरसा (औरेठी )में एक धार्मिक स्थल है। यह देवी माँ आसमानी की पूजा के लिए समर्पित है, जिन्हें देवी दुर्गा का एक रूप माना जाता है। माँ आसमानी धाम इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक स्थल है 🔸 जहां दर्शन से मिलता है संतान का सुख 🔸 आसमानी माता मंदिर। मंदिर की विशेषता है कि यहां संतान प्राप्ति की मन्नत लेकर आने वाले लोगों की मनोकामना पूरी होती है। अंचल के बुजुर्ग बताते हैं कि कंस के कारागार में बंद यशोदा के गर्भ से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेने के बाद उन्हें वसुदेव नंदगांव छोड़ आए। इधर कंस को जब देवकी की आठवीं सेवान के पैदा होने की जानकारी लगी तो कृष्ण की जगह योगमाया के स्वरूप में नवजात बालिका कारागार में मिली। कंस ने आकाशीय बिजली के स्वरूप में जन्मी योगमाया को जैसे ही गोद में लेकर उसका बध करने के लिए जमीन पर पटकना चाहा, योगमाया उसके हाथों से छिटककर बिजली की तरह आसमान में समा गई। 90 साल पहले गांव में ही रहने वाले देवी भका रव. सरमन कुशवाह को माता ने स्वप्र में आकर अपनी प्रतिमा स्थापित करने के लिए कहा और तभी से यहां इन्हीं की पूजा होती आ रही है। 💢 1975 में संतान प्राप्ति होने पर इंदौर के सेठ ने कराई थी नई प्रतिमा की स्थापना सन 1930 में शरमन भगत ने शक्ति स्वरूप को जागृत किया। सन 1975 में इंदौर के एक सेठ माछीराम अरोड़ा के पास कोई संतान नहीं थी। वे कारोबार के काम से इस क्षेत्र में आए और उन्होंने संतान प्राप्ति की मन्नत मांगी। जब उन्हें संतान हुई तो उन्होंने 1975 में मंदिर का जीर्णोद्धार कराया और एक नई मूर्ति की स्थापना भी कराई। आज भी वही प्राचीन मूर्ति देव भूमि पर स्थापित है। 1978 में मंदिर पूर्णतः बनकर तैयार हो गया द्वारा से भव्य निर्माण पूर्व कृषि मंत्री और वर्तमान मे विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने करवाया | 🔸हर साल नवमी-दशमी को लगता है मेला🔸 प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु अपनी मनोकामना की अर्जी लगाने एवं मां आसमानी के दर्शन करने औरेठी धाम पहुंचते हैं। नवरात्रि के नवमी और दशमी के दिन आसमानी माता के मेले का दो दिवसीय आयोजन किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि औरतों के लिए माता के मेले में श्रृंगार का सामान एवं सिंदूर खरीदना काफी शुभ होता है। पूरे भारत में मां आसमानी का मुख्य मंदिर औरेठी धाम में ही स्थित है। MaaAsmaniDhamOrerhi MaaAsmaniDham Maa Asmani Mata Maa Asmani Mandir Maa Asmani sidhdpeeth 🔸 आप यहाँ पर भी फॉलो करें 🔸 Instagram - https://bit.ly/4egi8iy Facebook - https://bit.ly/3TmG7Vj #MaaAsmaniDhamOrerhi #MaaAsmani #Durga #Durgapuja #Navratrisong #navratribhajan #navratrispecial #Maadurga #Maakiaarti #Mata #radharani #maavaishnodevi #deviarti #ambetuhaijagdambekaliarti #ambetuhaijagdambe #ambetuhaijagdambekali #Aarti #arti #