जहरीली और अवैध शराब के विरोध में जबलपुर में प्रदर्शन, कलेक्टर-आबकारी विभाग-SP को सौंपा ज्ञापन
Sankalp Shakti News
0:00 / 0:00
जहरीली और अवैध शराब के विरोध में जबलपुर में प्रदर्शन, कलेक्टर-आबकारी विभाग-SP को सौंपा ज्ञापन
2 378 просмотров · 4 дня назад
Sankalp Shakti News
38 тыс. подписчиков
2 378 просмотров · 4 дня назад
#jabalpur #sankalpshaktinews #bmks #jabalpurnews #news #jabalpurcrime #mpnews #jabalpur_update #bscp #nashamuktbharatabhiyaan #jabalpurmp #cmmohanyadav #nashamuktbharat #nashamukti
🔴 जहरीली और अवैध शराब के विरोध में प्रशासन को सौंपा ज्ञापन 🔴 सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई कई लोगों की मौत की घटना के बाद जबलपुर में भी अवैध शराब के कारोबार को लेकर भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, जिला जबलपुर द्वारा आवाज उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय, आबकारी विभाग एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जिले में अवैध रूप से हो रही शराब की बिक्री, शराब दुकानों के आसपास संचालित अवैध चखना-चट्टा तथा शराब के प्रचार-प्रसार के लिए बड़ी संख्या में लगे बोर्डों पर रोक लगाने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि जबलपुर में अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई हो, ताकि सागर जैसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और आमजन को नशे से बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जा सकें।
योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के भय,भूँख,भ्रष्टाचार से मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में तटस्थता से कार्य करने का सशक्त माध्यम है संकल्प शक्ति न्यूज चैनल।
समाज के बीच जातिभेद, छूआछूत,साम्प्रदायिकता एवं धर्म के नाम पर फैले पाखंड के विरोध में संकल्प शक्ति मजबूती के साथ खड़ा है। धर्म,राष्ट्र,संस्कृति,राजनीति तथा देश-विदेश की समसामयिक घटनाक्रमों की तथ्यपरक जानकारियों के लिए संकल्प शक्ति NEWS CHANNEL को अवश्य SUBSCRIBE करें।
आप सभी ऊर्जावान-चेतनावान,समृद्धिशाली भारत के निर्माण के लिए संकल्प शक्ति के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़े। तभी हम भारत देश को अनीति-अन्याय-अधर्म से मुक्त धर्मवान राष्ट्र के रूप में पुनर्स्थापित करने में सफल हो पायेंगे।
जय गुरुवर की।। 🚩 जय माता की।।