लखनऊ के इको गार्डन में आशा बहुओं का धरना, मानदेय बढ़ाने की मांग
Desh Pratidin News
0:00 / 0:00
लखनऊ के इको गार्डन में आशा बहुओं का धरना, मानदेय बढ़ाने की मांग
17 170 просмотров · 5 дн. назад
Desh Pratidin News
3,07 тыс. подписчиков
17 170 просмотров · 5 дн. назад
लखनऊ के इको गार्डन में आशा बहुओं का धरना, मानदेय बढ़ाने की मांग
लखनऊ। राजधानी के इको गार्डन में आज आशा बहुओं और आशा संगिनियों द्वारा अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। धरने में प्रदेश भर से हजारों आशा कार्यकर्ता पहुंची हैं।
*क्या हैं मुख्य मांगें -*
आशा कार्यकर्ताओं को 21,000 रुपये और आशा संगिनी को 26,000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाए।
आशा कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।
कार्य के दौरान दुर्घटना बीमा और सेवानिवृत्ति लाभ दिया जाए।
*क्या बोलीं आशा बहुएं -* धरने में शामिल आशाओं ने बताया कि फरवरी में मुख्यमंत्री ने सभी का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी, लेकिन सिर्फ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया गया। इससे आशाओं में हताशा है। प्रदेश भर में लाखों आशा कार्यकर्ता दिन-रात टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सर्वे जैसी योजनाओं को जमीन पर उतार रही हैं, लेकिन उन्हें उचित मानदेय नहीं मिल रहा।
आशा नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो यह प्रदर्शन और उग्र होगा और पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।