श्रावस्ती: बनकटवा गांव के विजय यादव की सीतापुर में संदिग्ध मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम! UP
UP Today News
0:00 / 0:00
श्रावस्ती: बनकटवा गांव के विजय यादव की सीतापुर में संदिग्ध मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम! UP
7 677 просмотров · 12 часов назад
UP Today News
63,9 тыс. подписчиков
7 677 просмотров · 12 часов назад
श्रावस्ती के विजय यादव की सीतापुर में संदिग्ध मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम | पूरी खबर
श्रावस्ती जनपद के कोतवाली भिनगा क्षेत्र के बनकटवा गांव निवासी करीब 35 वर्षीय विजय यादव की सीतापुर के खैराबाद इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विजय बुधवार दोपहर चंडीगढ़ से सवारियां लेकर श्रावस्ती लौट रहे थे। रात करीब एक बजे खैराबाद में ट्रैफिक अधिक होने के कारण विजय बस से नीचे उतरे। बस करीब 500 मीटर आगे जाकर रुकी और चालक विजय का इंतजार करने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक वाहन चालक ने बताया कि विजय सड़क पर घायल हालत में पड़े हैं। बस चालक और स्टाफ मौके पर पहुंचे और उन्हें लखनऊ के न्यू मेडलाईफ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विजय बस की देखरेख और संचालन का काम संभालते थे। बस का रजिस्ट्रेशन उनके गांव के मित्र दिलीप के नाम था। विजय की मौत को लेकर कुछ लोग हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की बात कह रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे संदिग्ध मान रहे हैं। मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। गुरुवार सुबह शव बनकटवा गांव पहुंचा तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृतक के पिता फकीरे लाल यादव ने मौत की जांच और पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
📍 लोकेशन: श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश
📺 चैनल: UP Today News
🎤 रिपोर्टर: आरिफ खान
📞 खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क: 9793097412 / 9005383430
👍 वीडियो को Like करें
📲 खबर को Share करें
💬 अपनी राय Comment में बताएं
🔔 ऐसी छोटी-बड़ी खबरों के लिए UP Today News को Subscribe और Follow जरूर करें।
#Shravasti #ShravastiNews #Bhinga #SitapurNews #Khairabad #UPNews #UttarPradeshNews #BreakingNews #ShravastiBreakingNews #VijayYadav #ShravastiLatestNews #SuspiciousDeath #UPTodayNews