Перейти к содержимому

Na Kar Goriye Mailiyaan Akhiyaan(न कर गोरिये मैलियाँ अखियाँ) Himachali Song

Dr. Rajesh K Chauhan

0:00 / 0:00

Na Kar Goriye Mailiyaan Akhiyaan(न कर गोरिये मैलियाँ अखियाँ) Himachali Song

15 076 просмотров · 7 лет назад
Dr. Rajesh K Chauhan
9,87 тыс. подписчиков
15 076 просмотров · 7 лет назад
Singer : Sh.Baldev Sankhyayan यह एक हिमाचली बिरह गीत है । नायक नायिका को सम्बोधित करते हुए कह रहा है कि तुम आज रूठने वाली बातें मत करो या मुझे नज़र अन्दाज़ मत करो । हम तो परदेसी हैं, कल चले जायेंगे । हम साहूकार तो हैं नहीं जो धन का लेन-देन करेंगे । हम परदेसी भिक्षा माँग कर अपना जीवन निर्वाह कर रहे हैं । तुम्हारा कहा हुआ सब कुछ मुझे स्वीकार है, पर तुम्हारे बिना मैं कैसे जिऊँगा ? नदी-नाव के संयोग वाली हमारी ज़िन्दगी है । कभी नदी है, नाव नहीं ; नाव है, नदी सूख गयी है; दोनों का संयोग अति दुर्लभ है । ईश्वर ही जाने कब हम दुबारा मिल सकेंगे ? Lyrics न कर गोरिये मैलियाँ अखियाँ कल परदेसियाँ चली जाणा सउकार करदे ने सउकारियाँ असाँ परदेसियाँ मंगी खाणा न कर गोरिये तुसाँ दा गलाया असाँ सब किछ मन्नेयाँ तुसाँ ओ बाझी असाँ किह्याँ रैह्णा न कर गोरिये नदी नाओ संजोगी मेले रब जाणे कदी मिलि होणा न कर गोरिये कुछ शब्दों का हिन्दी में अर्थ- मैलियाँ अखियाँ करना =नाराज़ होना सउकार =साहूकार मंगी खाणा =मांग कर खाना यानि निर्वाह करने के लिए भिक्षा मांगना सब किछ मन्नेयाँ = सब कुछ माना नदी नाओ संजोगी मेले =कभी नदी, कभी नाव, कभी मुश्किल से दोनों का साथ कदी मिलि होणा=कब मिल सकेंगे Tones of Himalaya #TonesofHimalaya