Перейти к содержимому

पार्क से बोगनविलिया की कटिंग लाकर गमले में कैसे लगाएं | Bougainvillea Propagation

Peace with Plants

0:00 / 0:00

पार्क से बोगनविलिया की कटिंग लाकर गमले में कैसे लगाएं | Bougainvillea Propagation

419 089 просмотров · 6 л. назад
Peace with Plants
167 тыс. подписчиков
419 089 просмотров · 6 л. назад
जब भी आप घर से बाहर जाते होंगे तो सड़क के किनारे फूलों से भरे हुए बोगनविलिया के पौधे आपको जरूर दिखते होंगे। इस पौधे की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है, क्योंकि इस पौधे को बहुत ही कम देखभाल की जरूरत होती है। इसमें कोई बीमारी नहीं लगती साथ ही इस पौधे को ना ही ज्यादा खाद देनी होती है और ना ही ज्यादा पानी। इसे सिर्फ एक चीज पसंद है और वो है सूरज की तेज धूप। अगर इसे अच्छी धूप मिलती रहे तो इसमें इतने फूल लगते हैं कि इसकी पत्तियां भी दिखाई नहीं देती। फूल सर्दियों के तुरंत बाद यानी मार्च में लगने शुरू हो जाते हैं और दिसंबर तक लगते रहते हैं। इसके फूल भी long lasting होते हैं, जो एक बार खिलने पर 20 से 25 दिन बाद ही सूखते हैं। बोगनविलिया के पौधे कटिंग से लगाए जा सकते हैं उसके अलावा एयर लेयरिंग से भी इसके पौधे तैयार किए जा सकते हैं। आप नर्सरी से भी बोगनविलिया के पौधे ले सकते हैं लेकिन आजकल नर्सरी में इसके पौधे काफी महंगे मिलते हैं इसलिए आप कटिंग से पौधे लगा ले तो ज्यादा अच्छा है। बोगनविलिया की कटिंग लगाने का सबसे बेहतर समय है मार्च से लेकर अक्टूबर तक। और ये उन पौधों में से है जिनकी कटिंग आसानी से लग जाती है।