बाड़मेर वाले जीजा जी पर साली से रेप का आरोप, पत्नी को छोटी बहन पर भरोसा नहीं,तो गंदे वीडियो किसके?
Rajasthan Tak
0:00 / 0:00
बाड़मेर वाले जीजा जी पर साली से रेप का आरोप, पत्नी को छोटी बहन पर भरोसा नहीं,तो गंदे वीडियो किसके?
7 961 просмотр · 4 месяца назад
Rajasthan Tak
2,03 млн подписчиков
7 961 просмотр · 4 месяца назад
राजस्थान के बाड़मेर से आई ये कहानी सिर्फ एक क्राइम केस नहीं है, ये कहानी है भरोसे के टूटने की, रिश्तों के उलझने की और उन आरोपों की, जिन्होंने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। आरोप है कि एक ट्यूशन टीचर जिसने अपनी ही नाबालिग छात्रा से रेप किया, उसका अश्लील वीडियो बनाया और फिर उसे ब्लैकमेल भी करने लगा, उसने छात्रा को धमकाया कि अगर उसे 15 लाख रुपये नहीं दिए तो वो उसका अश्लील वीडियो वायरल कर देगा।
पहले रेप फिर अश्लील वीडियो और फिर ब्लैकमेलिंग की कहानी, लेकिन इस कहानी का सबसे चौंकाने वाला मोड़ ये है कि आरोपी टीचर ने तीन महीने पहले ही पीड़िता की बड़ी बहन से लव मैरिज की थी। अब सवाल ये है कि आखिर सच क्या है?
वो जगह जहां पढ़ाई के नाम पर शुरू हुई एक कहानी, अब पुलिस, कोर्ट और गंभीर आरोपों के घेरे में है। एक ऐसा मामला जिसने गुरु और शिष्य के रिश्ते पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। 17 साल की एक लड़की जो कभी पढ़ाई के लिए ट्यूशन जाया करती थी, आज उसी टीचर पर अपनी जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगा रही है। पीड़िता की मां के मुताबिक, करीब तीन साल पहले उनकी बेटी 9वीं क्लास में थी और उसी दौरान वो स्कूल के एक टीचर के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी, आरोप है कि जब लड़की 10वीं क्लास में पहुंची, तब एक दिन ट्यूशन के दौरान टीचर ने उसे जूस पिलाया और जूस पीने के बाद वो बेहोश हो गई। परिवार का आरोप है कि उसकी बेहोशी का फायदा उठाकर आरोपी टीचर ने नाबालिग के साथ रेप किया और फिर उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद शुरू हुआ डर और ब्लैकमेल का खेल। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने 15 लाख रुपये की मांग कर डाली, लेकिन डरी हुई बच्ची ये बात किसी को बता नहीं पाई क्यों कि उसे अपनी बदनामी होने का डर सता रहा था, वो बच्ची इस कदर परेशान थी, घबराई थी कि उसने अपने घर में रखी ज्वैलरी भी आरोपी के हवाले कर दी। लेकिन जब घर से गहने गायब हुए, तो मां को शक हुआ और फिर बेटी ने जो सच बताया उसे सुनकर पूरा परिवार टूट सा गया, लेकिन इस कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट आना अभी बाकी था। जांच में सामने आया कि आरोपी टीचर ने पीड़िता की बड़ी बहन से फरवरी 2026 में लव मैरिज की थी। दोनों ने हाईकोर्ट में प्रोटेक्शन पिटिशन भी लगा रखी है। अब बड़ी बहन का दावा है कि परिवार उन पर दबाव बना रहा था और इसी वजह से ये पूरा मुकदमा दर्ज करवाया गया। दूसरी तरफ महिला थाना पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस अब मोबाइल चैट, कॉल रिकॉर्ड, वीडियो और हर एंगल से जांच में जुटी है। पुलिस जांच में ये भी सामने आया है कि बड़ी बहन जहां पढ़ती थी, आरोपी वहीं पढ़ाता था और ट्यूशन के दौरान ही दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। एक तरफ नाबालिग के गंभीर आरोप दूसरी तरफ लव मैरिज और पारिवारिक विवाद की कहानी लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पढ़ाई और भरोसे के नाम पर एक बच्ची की जिंदगी बरबाद कर दी गई, या फिर बेटी की लव मैरिज से नाराज होकर घरवालों ने ही अपने दामाद को फंसाने के लिए कोई षडयंत्र किया है। मामला बेहद पेचीदा है, जांच जारी है, लेकिन सच कब सामने आ पाएगा, इसका हमें भी इंतज़ार है। #RAT002
#Barmer #Rajasthan #CrimeNews #PocsoCase #TuitionTeacher #BlackmailCase #RapeCase #MinorGirl #ViralNews #BreakingNews #HindiNews #RajasthanNews #LoveMarriage #CrimeStory #PoliceInvestigation #BarmerNews #TeacherCase #ViralVideo #IndiaNews #LatestNews #CrimeScene #AajTakStyle #StudentCase #ShockingNews #FamilyDispute #HighCourt #WomenPoliceStation #RajasthanCrime #TrendingNews #JusticeForVictim
--------
About the Channel:
Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan
#RajasthanTak #Rajasthan #RajasthanNews #JaipurNews #UdaipurNews #JodhpurNews #BreakingNews #RajasthanHindiNews #RajasthanPolitics #RajasthanElection #LatestNews #GroundReport #RajasthanUpdates #NewsUpdate #HindiSamachar #DesertState
Follow us on:
Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak
Facebook: / rajasthantakofficial
Twitter: / rajasthan_tak #Crimescene #Crimescene #CrimesceneCount