Перейти к содержимому

PunPun Nadi पुनपुन गया में पहला पिंडदान Gaya Pind Daan Pitru Paksha | Ep 05

Travelium Baba

0:00 / 0:00

PunPun Nadi पुनपुन गया में पहला पिंडदान Gaya Pind Daan Pitru Paksha | Ep 05

2 136 просмотров · 4 года назад
Travelium Baba
1,48 тыс. подписчиков
2 136 просмотров · 4 года назад
PunPun Nadi ke ghat pe Bihar me Gaya Ji ka Pehla Pind daan aur Punpun Nadi ka udgam aur itihas पुनपुन नदी के घाट पर बिहार में गया जी का पहला पिंडदान और पुनपुन नदी का उद्गम और इतिहास --- ऐसी मान्यता है कि सृष्टि के विकास को लेकर सप्त ऋषि एक घने जंगल में तपस्या कर रहे थे. उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर जब ब्रह्मदेव प्रकट हुए तो सभी ऋषि उनके चरण धोने के लिए पानी खोजने लगे. ऐसे में सभी ऋषियों ने अपने-अपने पसीने को एकत्रित कर कमंडल में रखकर चरण धोने की कोशिश की लेकिन बार-बार वह पानी गिर जा रहा था. यह देख कर ब्रह्मदेव के मुख से स्वतः ही पुनः पुनः शब्द का उच्चारण हुआ और इस शब्द के निकलते ही ब्रह्माण्ड से जल का एक स्रोत निकल कर धरती पर आया जिसे पुनपुन नदी के नाम से जाना जाता है. इसी वजह से इसे आदि गंगा भी कहा जाता है. ब्रह्मदेव ने सप्त ऋषियों को कहा कि आपकी तपस्या पूर्ण हुई है,आज के बाद जो भी मनुष्य इस नदी तट पर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान करेंगे, उनके पिंड का तर्पण संपन्न होगा. तब से ही पुनपुन नदी के घाट पर पितृपक्ष के अवसर पर पिंडदान किया जाता है. हमारे भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने भी अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पहले पिंड का तर्पण इसी पुनपुन नदी घाट पर किया था. उसके बाद ही गया के फल्गु नदी तट पर जाकर पिंडदान कर पूरे विधि-विधान का तर्पण किया था. पुनपुन नदी घाट को पिंडदान का प्रथम द्वार भी कहा जाता है और श्री गया जी से पहले यहाँ पिंडदान करने का विधान है| इस वीडियो में हम आपको ले जाते हैं पुनपुन नदी के किनारे पितृ पक्ष में किया गया पिंडदान का अनुभव। जानिए कैसे किया जाता है यह परंपरागत रीती और क्यों है यह बहुत महत्वपूर्ण। यहाँ गया के पिंडदान से पहले पुनपुन नदी में पितृ तर्पण का विस्तृत वर्णन किया गया है। Pind daan in Gaya Pitru Paksha Shraadh rituals Pind Daan at Gaya–details about trip planning, puja expenses, stay and more Pitru Paksha Mela Pind Daan at Vishnupad Temple Pitru Dosh Nivaran in Gaya Gaya Shradh Package Pind Daan at Bodhgaya Narayan Bali Puja in Gaya Kalasarpa Dosha Nivaran in Gaya Pind Daan at Akshay Vat Pind Daan at Mangala Gowri Temple Pinddaan, Gaya, Pitru Paksha, Shradh, Ancestors, Rituals, Salvation, Hinduism, Bihar, India