Перейти к содержимому

जयपुर का प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर |महालक्ष्मी मंदिर |जयपुर चांदी की टकसाल (Jaipur darshan with UV4U)

Decent Rajasthani Vlog

0:00 / 0:00

जयपुर का प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर |महालक्ष्मी मंदिर |जयपुर चांदी की टकसाल (Jaipur darshan with UV4U)

3 297 просмотров · 3 г. назад
Decent Rajasthani Vlog
11,2 тыс. подписчиков
3 297 просмотров · 3 г. назад
नही देखा होगा आपने जयपुर का प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर दर्शन लाभ जयपुर के सबसे प्राचीन "महालक्ष्मी मन्दिर" देवी लक्ष्मी की कृपा के बिना आप एक समृद्ध जीवन की परिकल्पना भी नहींकर सकते ! जिस घर में लक्ष्मी विराजमान हो इस घर के सभी कार्य सिद्ध होते है ❤️ आज हम आपको बताने वाले है जयपुर के एक प्राचीन मन्दिर के बारे में जहा से मां लक्ष्मी की कृपा सब पर बनी हुई है लेकिन अभी तक भक्तजनों का ध्यान मातारानी की इस मन्दिर पर नहीं गया है ! तो अभी पुष्प नक्षत्र के दिन हमे महालक्ष्मी जी की कृपा से और हमारे परम मित्र अतुल बंसल के अनुग्रह पर इस प्राचीन मन्दिर के दर्शन लाभ का सौभाग्य प्राप्त हुआ। और अगले दिन हमने हमारी माताजी के साथ वापिस इस मन्दिर के दर्शन किया और मंदिर के बारे में जाना। असठसिद्धि एवम नवनिधि के आधार पर बसा यह मन्दिर जयपुर रियासत का सबसे प्राचीन महालक्ष्मी मन्दिर है । कहा जाता है की पुरानी राजधानी आमेर की टकसाल बंद होने के बाद जयपुर के सिरहद्योदी बाजार में रामप्रकाश लक्ष्मी टॉकीज के सामने चांदी सोने के सिक्के बनाने के लिए टकसाल की इमारत बनवाई गई थी। रियासत काल में सर्वप्रथम सुबह शाम नियमित महालक्ष्मी जी की आरती के बाद ही चांदी और सोने के सिक्के ढालेने का कार्य होता था। रियासत काल।में यह मंदिर सिर्फ आम जनता के लिए धनतेरस एवम दीपावली के दिन ही खोला जाता था। लेकिन अब वर्तमान में यह मंदिर नियमित भक्तजनों के लिए सुबह से शाम तक खुलता है । मन्दिर जी मैं हर शुक्रवार संध्या में महाआरती का आयोजन होता है। माता महालक्ष्मी की प्रतिमा के सुंदर स्वरूप की बात की जय तो , मां लक्ष्मी की यह प्रतिमा अलौकिक और समृद्धि स्वरूप है । मंदिर में कई प्रकार के आयोजन का शुभारंब हो चुका है जैसे " अन्नकूट प्रसादी " पोश बड़ा प्रसादी " साथ ही साथ फागुन k महीने में यह फागोत्सव का भी आयोजन होता है । जय माता दी ❤️ आप सभी से अनुरोध है की आप जब भी पुरानी सिटी आते है तो दर्शन लाभ जरूर ले । यह मंदिर चांदी की टकसाल पर है । किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर आप इस वीडियो पर कमेंट कर सकते है या मुझे इंस्टाग्राम पर भी कनेक्ट कर सकते है ( Insta - UV4U_Dance) जानकारी मैं किसी भी प्रकार की गलती होने पर हम क्षमा प्राथी है । अंत में विराम देने से पहले यही कहूंगा। लक्ष्मी की सदा रहती हैं हम सब पर थोड़ी कम या थोड़ी ज्यादा कृपा ❤️ तो जाइए महालक्ष्मी के इस मंदिर में ताकि मातारानी के दर्शनलाभ से और भी बनी रहे कृपा । जय माता दी . जय महालक्ष्मी माता !