Перейти к содержимому

SSB के पहल पर टोला पहाड़ इलाके में नक्सली एरिया कमांडर की पत्नी ने फहराया तिरंगा

JAMUI TODAY

0:00 / 0:00

SSB के पहल पर टोला पहाड़ इलाके में नक्सली एरिया कमांडर की पत्नी ने फहराया तिरंगा

1 588 просмотров · 3 года назад
JAMUI TODAY
68,4 тыс. подписчиков
1 588 просмотров · 3 года назад
SSB के पहल पर टोला पहाड़ इलाके में नक्सली एरिया कमांडर की पत्नी ने फहराया तिरंगा जमुई जिले के अति नक्सल प्रभावित चरका पत्थर थाना क्षेत्र के टोला पहाड़ इलाके में एसएसबी के सहयोग से इलाके के इनामी कुख्यात नक्सली सुनील मरांडी की पत्नी प्रिया मुर्मू ने ने 15 अगस्त के उपलक्ष में झंडोत्तोलन कर नक्सलियों को मुख्य धारा में वापस लौटने का संदेश दिया है। कुख्यात नक्सली सुनील मारंडी को जमुई पुलिस ने मार्च में गिरफ्तार किया था। नक्सली सुनील मरांडी अभी जेल में बंद है। एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट आशीष वैष्णव ने नक्सली की पत्नी प्रिया मुर्मू से बातचीत कर उसका हाल-चाल जाना और सरकार द्वारा हर संभव मदद दिलाने का भरोसा जताया। डिप्टी कमांडेंट आशीष वैष्णव के प्रयास से लगातार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सिविक एक्शन प्रोग्राम चलाकर आदिवासियों और पिछड़ों को मदद पहुंचाई जा रही है। डिप्टी कमांडेंट आशीष वैष्णव ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि हम लोगों का दायित्व आपलोगो की सुरक्षा करना , जो भी लोग नक्सल गतिविधि में संलिप्त है तो वह यह रास्ता छोड़ दें और मुख्य धारा से जुड़कर अपने बच्चों के भविष्य को उज्जवल कर एक नेक इंसान बनाएं। आपको बता दें कि चरका पत्थर थाना क्षेत्र का टोला पहाड़ पूरी तरह से जंगली इलाकों से घिरा हुआ है। यह जिले के कुख्यात नक्सलियों का सेफ जोन माना जाता है। चारों ओर से जंगल से घिरे यह क्षेत्र आम लोगों की जाने की बात तो दूर सरकारी महकमें के आला अधिकारी को जाने में भी एक बार सोचने के लिए मजबूर होना पड़ता है। #harghartiranga #ssb #naxalism #jamui #biharnews #indepandanceday Join this channel to get access to perks:    / @jamuitoday   Visit Us: https://www.jamuitoday.com Like Us on Facebook:   / jamuitoday   Download Our Mobile App: https://play.google.com/store/apps/de...