Перейти к содержимому

नर्मदा यात्रा - नल से लेकर उद्गम तक एपिसोड 01 : कैसे पहुचाई जाती है , रोज आपके घरों में नर्मदा जल

Mangal Journey

0:00 / 0:00

नर्मदा यात्रा - नल से लेकर उद्गम तक एपिसोड 01 : कैसे पहुचाई जाती है , रोज आपके घरों में नर्मदा जल

1 918 просмотров · 2 г. назад
Mangal Journey
20,8 тыс. подписчиков
1 918 просмотров · 2 г. назад
Narmada Yatra - Nal se Lekar Udgam Tak Kaise Pahuchai Jati hai Apke Gharon me Narmada Jal..! यह वीडियो नर्मदा जल के महत्त्व को समझने वाली एक पारिवारिक यात्रा की श्रृंखला है। मप्र के अमरकंटक नामक स्थान से निकल कर राज्य के मध्य स्थित भू- भाग से बहते महाराष्ट्र तथा गुजरात की सीमावर्ती जिलों से होते हुए खंभात की खाड़ी में अरब सागर में जाकर मिल जाती है। नर्मदा नदी यहां पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है। इसको “मध्यप्रदेश और गुजरात की जीवनदायनी नदी” भी कहा जाता है क्योंकि यह नदी दोनों ही राज्यों के लोगों के काम आती है। यह जलोढ़ मिट्टी के उपजाऊ मैदानों से होकर बहती है, जिसे नर्मदा घाटी के नाम से भी जाना जाता है। यह घाटी लगभग 320 किमी. में फैली हुई है। एक छोटे से झिरी (जमीन से निकलता पानी के रिसाव) से झरना, प्रपात और विशाल,चौड़े पाट नर्मदा नदी के मार्ग की विविधता है यही इस नदी की विशेषता भी है। बहुत सारी सहायक नदियों को अपने में समा कर जल धारा लगातार, सदा नीरा बहते हुए अपने किनारे के आबादी की जल पूर्ति से लेकर अब मप्र के इंदौर भोपाल और उज्जैन जैसे बडे़ शहरों में नर्मदा नदी की धारा को पाइपलाइन के जरिए पहुचाकर लाखों गैलन पानी पीने के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। नर्मदा घाटी के जनजीवन में इसकी घाटी की तरह ही विविधिताएं हैं। कला संस्कृति जन जीवन खान पान अलग अलग होने के बाद भी जीवन दायिनी इस नर्मदा नदी को माता मानने में किसी को भ्रांति या संकोच नही है। अपने पारिवारिक यात्रा की इस श्रृंखला में इन्ही विविधताओं से भरे नर्मदा घाटी के जन जीवन महतवपूर्ण स्थान, व्यक्तिव बोली भोजन भजन स्थान आदि को जानने निकले हैं। यह यात्रा के केवल धार्मिक आयाम ही नही है बल्कि यह पूरे नर्मदा अंचल को जानने की हमारी एक कोशिश है। इस उद्देश और हमारे इस पावन लक्ष्यपूर्ति के लिए, पाइप लाइन के जरिए हमारे घर पर आने वाले नर्मदा जल को आधार मानकर हम परिवार सहित नर्मदा नदी के दोनो ओर सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे हैं। यह उसी यात्रा श्रृंखला का पहला वीडियो है जिसे हमने भोपाल स्थित अपने घर से नर्मदा नदी के निकटस्थ तट , तवाt और नर्मदा के संगम स्थल, पवित्र बंद्रभान के घाट तक का हमारा सफर पाइपलाइन के जरिए किया है। उससे आगे हम उदगम स्थल तक पहुंचने और नर्मदा नदी के दोनो किनारों के बारे में स्वयं जानने निकले हैं और उसी का अनुभव सांझा कर रहे हैं। सादर मंगल जर्नी #नर्मदाजल #नर्मदादर्शन #triber #narmada #नर्मदापरिक्रमा #narmadaproject #narmadawater #narmadayatra #नर्मदयात्रा ##नर्मदाउद्गम #carjourney #शिवराजसिंहचौहान #शिवराज #shivrajsinghchouhan village #mangaljourney