अष्टमी से नवमी तक 🙏 लाडो ने लगाया हल्दी का छापा | कन्या पूजन और हवन ❤️
Anjali Ajit story
0:00 / 0:00
अष्टमी से नवमी तक 🙏 लाडो ने लगाया हल्दी का छापा | कन्या पूजन और हवन ❤️
137 просмотров · 5 дн. назад
Anjali Ajit story
307 подписчиков
137 просмотров · 5 дн. назад
जय माता दी 🙏❤️
आज के इस व्लॉग में आप सभी के साथ शेयर कर रही हूँ नवरात्रि की अष्टमी और नवमी की कुछ खास झलकियाँ। 🌺🪔
व्लॉग की शुरुआत होती है मेरी लाडो के हाथों घर के मुख्य दरवाजे पर हल्दी का छापा लगाने से। इसके बाद अष्टमी की पूजा-पाठ, सासू माँ को पूजा करते हुए दिखाना और फिर मेरा भी माता रानी की पूजा में शामिल होना। 🙏❤️
अष्टमी के दिन हम मार्केट गए, जहाँ माता रानी को चढ़ाने के लिए साड़ी और कन्या पूजन के लिए जरूरी सामान खरीदा।
इसके बाद आती है नवमी की पावन सुबह, दुर्गा पाठ, हवन और कन्या पूजन की खूबसूरत झलकियाँ। छोटी-छोटी कन्याओं के पैर धोना, उन्हें टीका लगाना, आरती उतारना, भोजन कराना और अपनी सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा व उपहार देना—इन पलों में एक अलग ही खुशी और सुकून मिलता है। 🥹🙏🌸
मैंने कन्याओं को दिए गए सामान को ज्यादा दिखाना सही नहीं समझा, क्योंकि मेरे लिए यह दिखावे की नहीं, बल्कि श्रद्धा और माता रानी के आशीर्वाद की बात है। ❤️
नवमी के दिन मेरी तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए व्लॉग आप तक पहुँचाने में थोड़ी देर हो गई। इसके लिए माफ कीजिएगा। आपका प्यार और आशीर्वाद हमेशा ऐसे ही बनाए रखिएगा। ❤️
वीडियो पसंद आए तो LIKE करें, COMMENT में जय माता दी जरूर लिखें और हमारे परिवार के साथ जुड़े रहने के लिए चैनल को SUBSCRIBE करना न भूलें। 🔔
🙏 जय माता दी 🙏
माता रानी आप सभी के घर में सुख, शांति और खुशियाँ बनाए रखें। 🌺❤️
#AshtamiVlog #NavamiVlog #KanyaPujan #NavratriVlog #Hawan #DurgaPuja #HindiVlog #FamilyVlog #JaiMataDi