Перейти к содержимому

❤️ लास्ट में आवाज़ कट गई, सॉरी फ्रेंड्स! 🥰 इसलिए पूरी रेसिपी डिस्क्रिप्शन में दी है। 😋

Tasty Amy kitchen 😋😄

0:00 / 0:00

❤️ लास्ट में आवाज़ कट गई, सॉरी फ्रेंड्स! 🥰 इसलिए पूरी रेसिपी डिस्क्रिप्शन में दी है। 😋

21 просмотр · 1 дн. назад
Tasty Amy kitchen 😋😄
117 подписчиков
21 просмотр · 1 дн. назад
Writing ❤️ हेलो फ्रेंड्स! आज हम लेकर आए हैं आलू और सोया चंक्स की स्वादिष्ट करी की रेसिपी। 😋🍛 🥔 सोया चंक्स करी बनाने की विधि: सबसे पहले सोया चंक्स को गरम पानी में भिगोकर उसका पानी निचोड़ लिया। फिर इसमें लहसुन का पेस्ट, आधा चम्मच हल्दी, नमक और सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिला लिया। अब सोया चंक्स को तेल में फ्राई किया और आलू को भी फ्राई करके अलग रख लिया। फिर कड़ाही में तेल गरम करके जीरा, इलायची, तेजपत्ता और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाया। इसके बाद टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और जीरे का पेस्ट तैयार करके गरम तेल में डाल दिया। अब इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर डालकर 5 मिनट तक अच्छी तरह भून लिया। फिर फ्राई किए हुए आलू और सोया चंक्स डाल दिए। इसके बाद स्वादानुसार नमक और आधा चम्मच गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लिया। अब कड़ाही को ढककर 10 मिनट तक पकाया। फिर गरम पानी डालकर 5 मिनट और पकने दिया। आखिर में बारीक कटा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लिया। तो हमारी गरमा-गरम और स्वादिष्ट आलू सोया चंक्स करी बनकर तैयार है! 😋❤️ आपको हमारी यह रेसिपी कैसी लगी? कमेंट करके जरूर बताइएगा और ऐसी ही मजेदार रेसिपी देखने के लिए मेरे पेज को फॉलो करना मत भूलिएगा। 🥰❤️ #SoyaChunksCurry #AlooSoyaChunks #SoyaRecipe #IndianFood #EasyRecipe #Cooking #FoodLovers #vegrecipe