Перейти к содержимому

गायत्री महाविज्ञान है अवसाद की औषधि | Gayatri Mahavigyan Hai Avasad Ki Aushadhi

Shantikunj Rishi Chintan- AWGP

0:00 / 0:00

गायत्री महाविज्ञान है अवसाद की औषधि | Gayatri Mahavigyan Hai Avasad Ki Aushadhi

6 263 просмотра · 2 года назад
Shantikunj Rishi Chintan- AWGP
244 тыс. подписчиков
6 263 просмотра · 2 года назад
गायत्री महाविज्ञान है अवसाद की औषधि | अदभुत, आश्चर्यजनक किन्तु सत्य Gayatri Mahavigyan Hai Avasad Ki Aushadhi | Adbhut Ascaryajanaka Kintu Satya Shantikunj Rishi Chintan Youtube Channel १९७० के दशक में हमारा परिवार गाँव का एक आदर्श परिवार था। पढ़ लिखकर मैं सन् १९७९ ई. में सरकारी सर्विस में आया। पढ़ाई के दिनों से ही मैं अपनी कमाई परिवार के सभी सदस्यों पर खर्च करने के मीठे सपने देखता रहा था, इसलिए मामूली जेब खर्च को छोड़कर अपना पूरा वेतन घर भेजने लगा। उन दिनों मेरी खूब आवभगत होती, कमाऊ पूत जो था। मैं स्वयं को धन्य मानता कि मैंने अपने परिवार का सारा कर्ज उतार दिया है और सभी सदस्यों की छोटी- बड़ी जरूरतें पूरी करता जा रहा हूँ। धीरे- धीरे परिवार बढ़ता गया। पहले पत्नी आयी, फिर एक- एक कर तीन बच्चियों की किलकारियों से घर चहक उठा। किन्तु फिर भी मैं पहले की तरह ही परिवार वालों के काम आता रहा। पत्नी कभी कभार इस बात को लेकर शंका व्यक्त करती रहती थी कि जब बेटियाँ बड़ी हो जाएँगी, तो उनका घर बसाने में कोई भी हमारा साथ न देगा। तब मैं उन्हें झिड़क देता था। कुछ वर्षों बाद बड़ी बेटी की शादी तय हुई, तो शादी के खर्च की बात को लेकर घर में हंगामा खड़ा हो गया। सभी ने एक- दूसरे के सुर में सुर मिलाते हुए कहा- इतना खर्च हम कहाँ से करेंगे, जमा पूँजी तो कुछ भी नहीं है। जैसे- तैसे बिटिया का विवाह तो संपन्न हो गया लेकिन बाहर से आए मेहमानों के एक- एक कर चले जाने के बाद घर में बैठक हुई और भाइयों ने कहा कि हमने आपके हिस्से की जमीन बेचकर यह विवाह सम्पन्न कराया है अतः आपका अब गाँव में कुछ नहीं बचा। भाइयों की बात सुनकर मैं सकते में आ गया। मैंने तो सपने में भी नहीं सोचा था कि जिस परिवार की बेहतरी के लिये हमने पत्नी तक की बात नहीं सुनी, उसी परिवार के सदस्य हमें हिस्सेदारी से वंचित कर देंगे। किससे क्या कहा जाए, कुछ समझ में नहीं आ रहा था।...................................... ......................... अन्ततः मैं माताजी व पूज्य गुरुदेव की समाधि के आगे बैठ गया और खूब देर तक रोता रहा। अपने हृदय में विराजमान ईश्वर से मन की व्यथा सुनाकर उनसे प्रार्थना करता रहा कि मुसीबतों के इस दौर से मुझे उबार लें। रो- रोकर मेरा मन बहुत हल्का हो चुका था। वहाँ का सुरम्य वातावरण मुझे भाने लगा। तीन दिन कैसे कट गए मुझे पता ही नहीं चला। घर वापस आने पर नहा धोकर पूजा कक्ष में गया और पूज्य गुरुदेव का ध्यान करने लगा। अचानक पूरे कमरे में रोशनी की बाढ़ सी आ गई। मैंने देखा कि पूज्य गुरुदेव सामने खड़े मुस्करा रहे हैं। मुझे उनकी आवाज साफ- साफ सुनाई पड़ी। गुरुदेव कह रहे थे- चिन्ता क्यों करता है- तेरी सभी समस्याओं का निवारण धीरे- धीरे होगा, प्रयत्न कर। मैं हमेशा तुम्हारा साथ दूँगा। पूज्य गुरुदेव के इस आश्वासन से मेरा खोया हुआ मनोबल लौट आया। जिन परिस्थितियों से मैं दूर भागना चाहता था, अब मैंने उन्हीं से लड़ना शुरू कर दिया था। पत्नी और बच्चों का जो प्रेमपूर्ण व्यवहार मुझे मोह माया का बंधन लगने लगा था, वही मुझे ईश्वर का अनुदान लगने लगा। घर के लोगों द्वारा उपकार के बदले में मुझे जो तिरस्कार मिला, उसे मैं अब ईश्वर द्वारा ली गई परीक्षा मानने लगा था। यह बात मेरी समझ में आ चुकी थी कि परिवार के लोगों के लिए इतना कुछ करके मैंने उन पर कोई उपकार नहीं किया, बल्कि अपना ही ऋण चुकाया है। धीरे- धीरे मेरे परिवार की गाड़ी पुनः पटरी पर आ गई। वैसे तो मेरी समस्याओं के निदान में कुछ वक्त लग गया, लेकिन उन समस्याओं से लड़ने में मैं जहाँ भी लड़खड़ाने लगता था, किसी न किसी रूप में पूज्य गुरुदेव पास आकर मुझे संभाल ही लेते थे। आज मैं समृद्धि की जिस सीढ़ी पर हूँ, वहाँ पहुँचना गुरुसत्ता के अनुदान के बिना कतई संभव नहीं था। प्रस्तुति: पारस नाथ तिवारी, राँची (झारखण्ड) 📖 अदभुत, आश्चर्यजनक किन्तु सत्य पुस्तक से ➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖ Shantikunj Rishi Chintan Youtube Channel के द्वारा युग ऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ परम पूज्य गुरुदेव पं श्रीराम शर्मा आचार्य जी के विचारों को जन जन तक पहुँचाने का एक छोटा सा प्रयास है। कृपया कमेन्ट बॉक्स में अपने सुझाव जरुर दे आपके सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है, साथ ही विडियो को लाइक करे, शेयर करें और यदि आपने Shantikunj Rishi Chintan Youtube Channel चैनल को सबस्क्राइब नहीं किया तो कर लीजिये साथ ही Bell 🔔 बटन को जरूर दबाएं ताकि आप को आने वाली विडियो की अपडेट मिलते रहें। 🙏🏽Please Share Your Thoughts! Like, Comment, Subscribe, and Press The bell icon to be notified of new videos. Thanks 🙏🏽 🔷 Subscribe Shantikunj Rishi Chintan Youtube Channel 👇👇👇 https://yt.openinapp.co/nq7tt ➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖ शांतिकुंज हरिद्वार से संपर्क करने की जानकारी:- All World Gayatri Pariwar Official  Social Media Platform यह शान्तिकुंज हरिद्वार का (अधिकारिक) official WhatsApp चैनल है। इसको follow करें। https://whatsapp.com/channel/0029VaBQ... !! हम सुधरेंगे-युग सुधरेगा। हम बदलेंगे-युग बदलेगा !! सावधान! युग बदल रहा है। सावधान। नया युग आ रहा है। हमारी युग निर्माण योजना- सफल हो, सफल हो, सफल हो। हमारा युग निर्माण सत्संकल्प- पूर्ण हो, पूर्ण हो, पूर्ण हो। इक्कीसवीं सदी- उज्ज्वल भविष्य। वन्दे- वेद मातरम्। #rishichintanshrotvideo #rishichintan #ptshriramsharmaacharya #drchinmaypandya #bhakti #bhajan #inspiration #motivation #gayatripariwar #gayatrimantra #shantikunjharidwar #mantra #gayatrimata #spritual