Перейти к содержимому

श्री राम प्रिय लक्ष्मण की कथा - 2 | लंका पति रावण | Ramayan Kunji

Ramayan

0:00 / 0:00

श्री राम प्रिय लक्ष्मण की कथा - 2 | लंका पति रावण | Ramayan Kunji

23 319 просмотров · 14 часов назад
Ramayan
5,28 млн подписчиков
23 319 просмотров · 14 часов назад
श्री राम के साथ लक्ष्मण ने रावण से युद्ध में और माता सीता की खोज में भी श्री राम का साथ दिया रावण के बेटे मेघनाध के साथ युद्ध करते हुए नागपश में बांध गया लेकिन फिर भी वो श्री राम की सेवा करने के लिए तैयार थे। लक्ष्मण ने मेघनाध से युद्ध किया और मेघनाध के शक्ति लागने से मूर्छित हो गए हनुमान जी ने संजीवनी बूटी लाकर उनके प्राण बचाए होश में आने के बाद लक्ष्मण ने मेघनाध से फिर से युद्ध किया और उसका वध कर दिया। श्री राम ने रावण का वध कर सीता जी को रावण के चंगुल से छुड़ाया और सीता जी और लक्ष्मण को साथ लेकर वापस अयोध्या लौट आते हैं। लक्ष्मण श्री राम के साथ वनवास की अवधि पूर्ण करके वापस आते हैं और अपनी माताओं से मिलकर उनका आशीर्वाद लेकर श्री राम के राज्याभिषेक के बाद उनकी सेवा में लग जाते हैं। रावण बहुत ही शक्तिशाली राक्षस था उसने अपनी शक्तियों के बल और तप से महादेव और ब्रह्मा जी को भी प्रसन्न कर वरदान पाए हुए थे। रावण की बहन शूर्पणखा लक्ष्मण क्यू हाथों अपनी नाक कटवा कर अपमानित हो रावण के पास आती है और अपने अपमान का बदला लेने के लिए कहती है। रावण को क्रोध आ जाता है। विभीषण रावण को समझता है की उसे शूर्पणखा की बातों में नहीं आना चाहिए और असलियत का पता लगाना चाहिए। रावण उसकी एक नहीं सुनता और सीता का हरण करने की ठान लेता है। रावण अपने मामा मारीच के पास जाता है और सीता जी का हरण करने की साज़िश रचता है।मारीच सोने का मृग बनकर सीता जी को आकर्षित कर लेता है, सीता जी श्री राम को उस मृग को लने के लिए भेज देती हैं तभी श्री राम उस मायावी मृग की चल समझ जाते हैं और उस पर बाण चला देते हैं मारीच को बाण लगता है तो वो श्री राम की आवाज़ में सीता और लक्ष्मण को आवाज़ देते हैं। माता सीता श्री राम की आवाज़ सुन लक्ष्मण को भेज उनकी मदद के लिए भेज देती हैं। सीता जी को अकेले देख कर रावण ब्राह्मण का रूप धर सीता जी के पास जाता है और सीता जी का धोखे से हरण कर ले जाता है। सीता जी की पुकार सुनकर जटायु उनकी मदद को आता है और रावण से युद्ध करता हैं लेकिन रावण उनके पंख काट देते हैं जिसके कारण जटायु आसमान से नीचे गिर जाते हैं और रावण सीता जी को अपने साथ उठा ले जाता है। #shreeram #ram #ramayan #ramayantvseries #ramayankunji