Перейти к содержимому

𝓐𝓡𝓜𝓨 𝓽𝓱𝓮𝓶𝓮 𝓓𝓪𝓷𝓬𝓮 𝓟𝓮𝓻𝓯𝓸𝓻𝓶𝓪𝓷𝓬𝓮 #𝓣𝓱𝓮 𝓛𝓪𝓴𝓮𝔀𝓸𝓸𝓭 𝓢𝓬𝓱𝓸𝓸𝓵#

The Lakewood School satna

0:00 / 0:00

𝓐𝓡𝓜𝓨 𝓽𝓱𝓮𝓶𝓮 𝓓𝓪𝓷𝓬𝓮 𝓟𝓮𝓻𝓯𝓸𝓻𝓶𝓪𝓷𝓬𝓮 #𝓣𝓱𝓮 𝓛𝓪𝓴𝓮𝔀𝓸𝓸𝓭 𝓢𝓬𝓱𝓸𝓸𝓵#

950 просмотров · 6 дн. назад
The Lakewood School satna
105 подписчиков
950 просмотров · 6 дн. назад
The Lakewood school मारुति नगर सतना में वार्षिकोत्सव ‘SPANDAN 2025’ अपने निराले अंदाज में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि श्री रामशंकर पयासी जी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामपुर बघेलान एवं विशेष अतिथि श्री राजीव सोई जी डायरेक्टर स्कोलरहोम ग्रुप वा डॉ गौरव केशरी रहे । उत्सव की अध्यक्षता डायरेक्टर श्री आनंद मिश्रा ने की। आकर्षक ढंग से सजे विद्यालय परिसर में स्वागतोत्सुक विद्यालय ने अपनी परम्परा को निभाते हुए सर्वप्रथम आमंत्रितों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद मां सरस्वती के पूजन के साथ उत्सव की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि ने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित किया गया। प्राचार्य रचना कुशवाहा ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विगत वर्ष में विद्यालय द्वारा अर्जित उपलब्धियों की जानकारी दी तथा छात्रों को यथोचित साधनों को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। रंग बिरंगे परिधानों में सजे नन्हे-नन्हे बच्चों ने अपनी मोहक प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढकऱ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें नृत्य, गीत, संगीत, नाटक एवं सामाजिक परिवेश को छूते विषय सम्मिलित थे। विभिन्न राज्यों की संस्कृति जब नृत्य व नाटकों के माध्यम से मंच पर प्रदर्शित हुई तो विस्मित हो देखते ही रहे। सभी ने इस आयोजन की प्रशंसा की। उपस्थितजन तालियों की गडगड़़ाहट ने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। अंत में संस्थापक शैलेश मिश्र ने सभी का आभार व्यक्त किया। जिसने मुख्य रूप से विद्यालय की शिक्षिका खुशबू पाण्डेय, प्रियंका शुक्ला, महिमा मिश्रा, अनुष्का मिश्रा, शोभिता सोनी, संगीता सेन, दीपांशी प्यासी, प्रतिभा तिवारी, नेहा विश्वकर्मा, खुशी पाण्डेय आदि उपस्थित रहे..