Перейти к содержимому

जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 एकल नृत्य प्रस्तुति

PM SHRI +2 C.p.s.s high school dumraon

0:00 / 0:00

जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 एकल नृत्य प्रस्तुति

59 просмотров · 2 нед. назад
PM SHRI +2 C.p.s.s high school dumraon
82 подписчика
59 просмотров · 2 нед. назад
जिला स्तरीय युवा उत्सव में पीएम श्री +2 सीपीएस हाई स्कूल डुमरांव का जलवा, लोकनृत्य में हासिल किया प्रथम स्थान छात्राओं की शानदार प्रस्तुति ने बटोरी वाहवाही, टीम की सफलता पर शिक्षकों और छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को नगर भवन, बक्सर में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन किया गया। युवा प्रतिभाओं को अपनी कला और रचनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करने वाले इस उत्सव में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पीएम श्री +2 सीपीएस हाई स्कूल, डुमरांव की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समूह लोकनृत्य विधा में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी बक्सर साहिला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में अपर समाहर्त्ता बक्सर, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्त्ता, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त निर्देश के आलोक में आयोजित युवा उत्सव में निर्धारित कल्चरल ट्रैक के तहत समूह लोकनृत्य, समूह लोकगायन, चित्रकला, कविता लेखन एवं नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के आधार पर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण उप विकास आयुक्त बक्सर एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, बक्सर द्वारा किया गया। लोकनृत्य में सीपीएस हाई स्कूल डुमरांव प्रथम समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता में पीएम श्री +2 सीपीएस हाई स्कूल, डुमरांव ने शानदार प्रस्तुति देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं जासो हाई स्कूल, बक्सर की टीम ने द्वितीय तथा शिवानी एवं अन्य की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य ने दर्शकों एवं निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। पारंपरिक लोक संस्कृति, ताल, लय और सामूहिक प्रस्तुति के बेहतर समन्वय के कारण टीम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। विद्यालय प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस टीम के कोच हर्षित कुमार, अनूप कुमार एवं बिंदु श्रीवास्तव रहे। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. अशफाक, जिन्हें राजकीय सम्मान प्राप्त शिक्षक बताया गया है, तथा वरीय शिक्षक रंजन कुमार का मार्गदर्शन टीम को लगातार मिलता रहा।