बढ़ी तकरार, विपक्ष के खिलाफ सड़क पर सरकार! Indian Politics। PM Modi। BJP। Congress। Chautha Paya।
Chautha Paya
0:00 / 0:00
बढ़ी तकरार, विपक्ष के खिलाफ सड़क पर सरकार! Indian Politics। PM Modi। BJP। Congress। Chautha Paya।
177 просмотров · 8 часов назад
Chautha Paya
5,28 тыс. подписчиков
177 просмотров · 8 часов назад
बढ़ी तकरार, विपक्ष के खिलाफ सड़क पर सरकार! #indianpolitics #pmmodi #bjp #rahulgandhi #congress #chauthapaya
Indian Politics में सत्ताधारी BJP और प्रमुख विपक्षी दल Congress के बीच सियासी तकरार बढ़ती ही जा रही है। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR और मुख्य निर्वाचन आयुक्त Gyanesh Kumar के खिलाफ हो रहे Opposition Parties व CJP जैसे अन्य संगठनों के प्रदर्शनों के बीच भाजपा-कांग्रेस अब एक दूसरे के खिलाफ जानी दुश्मन की तरह खड़े होने की तैयारी में हैं।
दुनिया के सबसे बड़े Democracy में राजनीति की यह तस्वीर अच्छे संकेत नहीं दे रही। पहली बार है कि विपक्ष के नेता Rahul Gandhi सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने की घोषणा करते हैं और सत्ताधारी दल इसके औचित्य पर सवाल उठा रहा है। कांग्रेस ने Election Commission के खिलाफ 1 नवम्बर को दिल्ली के Ramleela Maidan में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इसे लेकर न सिर्फ व्यापारी विरोध में बोल रहे हैं, बल्कि भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस के प्रदर्शन के औचित्य पर सवाल उठा दिया है।
इतना ही नहीं, अब Rajasthan जैसे भाजपा शासित प्रदेशों में तो सरकार ही विपक्ष के खिलाफ सड़क पर उतरने की तैयारी कर रही है। BJP4Rajasthan ने कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों की मुहीम के खिलाफ 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान के तहत पदयात्राएं, रैलियां व युवा संवाद जैसे कार्यक्रम पूरे प्रदेश में करने का ऐलान किया है। इसके तहत लोगों के समक्ष संवैधानिक संस्थाओं की छवि खराब करने की कांग्रेस व विपक्षी दलों की मुहीम का जवाब दिया जाएगा।
सवाल उठता है कि भाजपा को ऐसा करने की जरूरत क्यों पड़ रही है? क्या PM Modi व गृह मंत्री Amit Shah समेत भाजपा नेताओं में कोई डर घर कर रहा है? क्या देश जल्द ही बढ़ते सियासी वैमनस्य का गवाह बनेगा? क्या सियासी विरोध इतना बढ़ जाएगा कि पक्ष-विपक्ष के लोग एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करेंगे?
यदि ऐसा कुछ होता है तो यह देश की Democratic System के लिए भयावह अध्याय होगा। अभी जो संकेत मिल रहे हैं, वे तो इसी की ओर इशारा कर रहे हैं। वैचारिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन पक्ष और विपक्ष दोनों ही शायद एक दूसरे का सम्मान करना भूल गए हैं। सहिष्णुता खत्म हो रही है। बयानों में ही नहीं, सम्बन्धों में भी कटुता झलक रही है। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
About This Video:
अचानक क्यों बढ़ गई भाजपा-कांग्रेस में सियासी तनातनी
भाजपा क्यों कर रही है कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की खिलाफत
राजस्थान में क्यों विपक्ष के खिलाफ सड़क पर उतरेगी सरकार
क्या देश में नया राजनीतिक परिदृश्य बनने के मिल रहे हैं संकेत
आप क्या सोचते हैं, आपसी कटुता और वैमनस्य लोकतंत्र के लिए कितना हानिकारक है। कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर लिखिए।
Key Words:
Indian Politics, BJP, Congress, PM Modi, Amit Shah, Rahul Gandhi, Democracy, Opposition Protest, Election Commission, SIR, Gyanesh Kumar, Opposition Parties, CJP, Delhi Police, Ramleela Maidan, Trader Association, BJP Campaign, Rajasthan, BJP4Rajasthan, Political Analysis, Rajasthan News, BJP News, Breaking News, Chautha Paya,
#indianpolitics #bjp #congress #pmmodi #amitshah #rahulgandhi #democracy #oppositionprotest #electioncommission #sir #gyaneshkumar #cjp #delhipolice #rajasthan #bjp4rajasthan #politicalanalysis #rajasthannews #bjpnews #breakingnews #chauthapaya
Suresh Vyas,
chauthapaya@gmail.com