लिरिक्स नीचे 👇 ❤️सोलह शृंगार में सजी मेरी प्यारी मैया रानी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम। 🙏🙏
Shree Chintpurni Sangeet Phagwara 🙏🏻
0:00 / 0:00
लिरिक्स नीचे 👇 ❤️सोलह शृंगार में सजी मेरी प्यारी मैया रानी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम। 🙏🙏
11 просмотров · 22 ч назад
Shree Chintpurni Sangeet Phagwara 🙏🏻
1,76 тыс. подписчиков
11 просмотров · 22 ч назад
🌺🙏 जय माता दी 🙏🌺
🌹 आ जाओ आ जाओ, कीर्तन है आज तुम्हारा 🌹
आ जाओ आ जाओ,
कीर्तन है आज तुम्हारा,
मां शेरावाली आ जाओ। 🌺
🌸 सबसे पहले मैया तुमको बुलाऊं,
तुमको बुलाऊं, मैया आसन लगाऊं,
घर में विराजो मैया रानी,
मां शेरावाली आ जाओ। 🌸
🌺 सुंदर से माथे पे टीका पहनाऊं,
लाल लाल बिंदिया से तुमको सजाऊं,
सितारों से भरूं तेरी मांग,
मां शेरावाली आ जाओ। 🌺
🌹 लाल पीले फूलों का हार पहनाऊं,
कुंडल पहनाऊं, मैया नथनी पहनाऊं,
पूनम का चांद मेरी मैया,
मां शेरावाली आ जाओ। 🌹
🌼 लाल लाल लहंगा मैया तुमको पहनाऊं,
गोरे गोरे हाथों में मेहंदी लगाऊं,
खन खन बजे मां की चूड़ी,
मां शेरावाली आ जाओ। 🌼
🌷 प्यारी प्यारी पायल पैरों में पहनाऊं,
लाल लाल महावर से तुमको सजाऊं,
दुल्हन लगे मेरी मैया,
मां शेरावाली आ जाओ। 🌷
🙏🌺 जय माता दी 🌺 जय मां शेरावाली 🌺🙏
🌸 राधे राधे 🌸 श्री राधा श्री राधा 🌸