अद्भुत नॉर्वे की ट्रेन से यात्रा [By train along the Fjord coast of Norway]| DW Documentary हिन्दी
DW Documentary हिन्दी
0:00 / 0:00
अद्भुत नॉर्वे की ट्रेन से यात्रा [By train along the Fjord coast of Norway]| DW Documentary हिन्दी
243 286 просмотров · 10 месяцев назад
DW Documentary हिन्दी
779 тыс. подписчиков
243 286 просмотров · 10 месяцев назад
जून के महीने में, उत्तरी नॉर्वे में आधी रात को भी सूरज की रोशनी में नहाए फ़्योर्ड और पहाड़ दिखाई देते हैं. नॉर्वेजियन नॉर्डलैंड रेलवे ट्रॉन्डहाइम से चलकर फ़्योर्डस और नदियों के किनारे से होते हुए आर्कटिक सर्कल तक जाती है, और साल्टफ़्येल्ले होते हुए स्वार्टिसेन ग्लेशियर के पास से बूडा तक पहुंचती है.
जून के सुहाने दिनों में, उत्तरी नॉर्वे के फ़्योर्ड कोस्ट, रात में भी सूरज की चमकती रोशनी से जगमगाते हैं. नॉर्डलैंड रेलवे इस दमकती रात में चलती रहती है, चाहे नॉर्डिक मौसम कितना भी ख़राब क्यों ना हो, और फ़्योर्ड और नदियों के किनारे-किनारे चलकर आर्कटिक सर्कल तक पहुंचती है. यह बंजर साल्टफ़्येल्ले पठार और स्वार्टिसेन ग्लेशियर को पार कर नॉर्वे की सबसे तेज़ टाइडल स्ट्रीम, साल्टस्ट्राउमेन तक पहुंचती है, जहां मिडसमर फ़ेस्टिवल मनाया जाता है.
ट्रॉन्डहाइम से बूडा तक जाने वाले, इस ट्रेन के ऐतिहासिक रास्ते पर वाइकिंग्स ने युद्ध लड़े थे, नाज़ियों ने शानदार पुल और सुरंगें बनाईं और उत्तरी स्कैंडिनेविया के मूल निवासी, सामी, आज भी रेनडियरों को पालते हैं. पानी से भरपूर यह जंगली इलाक़ा, दुनिया भर के कनूइस्ट यानी एक ख़ास छोटी नाव चलाने वालों और पेंटरों को आकर्षित करता है. वही इलाक़ा जो हज़ारों मूस और दुर्लभ आर्कटिक लोमड़ियों का घर भी है.
#dwdocumentaryहिन्दी #dwहिन्दी #dwdocs #norway #travel #train
----------------------------------------------------------------------------------------
अगर आपको वीडियो पसंद आया और आगे भी ऐसी दिलचस्प वीडियो देखना चाहते हैं तो हमें सब्सक्राइब करना मत भूलिए.
विज्ञान, तकनीक, सेहत और पर्यावरण से जुड़े वीडियो देखने के लिए हमारे चैनल DW हिन्दी को फॉलो करे: @dwhindi
और डॉयचे वेले की सोशल मीडिया नेटिकेट नीतियों को यहां पढ़ें: https://p.dw.com/p/MF1G