Перейти к содержимому

फिरोजाबाद में धूमधाम से मनाया गया महाराजा अग्रसेन का 5150वां जन्मोत्सव, निकली भव्य शोभायात्रा #new

Drishti Tv News 24×7

0:00 / 0:00

फिरोजाबाद में धूमधाम से मनाया गया महाराजा अग्रसेन का 5150वां जन्मोत्सव, निकली भव्य शोभायात्रा #new

13 просмотров · 10 часов назад
Drishti Tv News 24×7
813 подписчиков
13 просмотров · 10 часов назад
फिरोजाबाद में रविवार को महाराजा अग्रसेन का 5150वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें दो दर्जन से अधिक धार्मिक झांकियां, आधा दर्जन बैंड और महारानी माधवी का डोला आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा का शुभारंभ जीवाराम चौक स्थित राधाकृष्ण मंदिर से हुआ। कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, सदर विधायक मनीष असीजा और महापौर कामिनी राठौर ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में एक ही रंग के परिधानों में शामिल 501 महिलाओं ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। भगवान गणेश, भगवान जगन्नाथ, खाटू श्याम, राधा-कृष्ण, श्रीराम दरबार और भगवान शिव के तांडव सहित कई धार्मिक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। वहीं, बैंड की धुनों पर युवा नाचते-गाते नजर आए। शोभायात्रा के दौरान चार घोड़ों पर सवार युवक केसरिया ध्वज लेकर आगे चल रहे थे। फूलों से सजी बग्गी में महारानी माधवी का स्वरूप विराजमान था, जबकि शोभायात्रा के अंत में महाराजा अग्रसेन अपने 18 पुत्रों के साथ सजी हुई बग्गी पर विराजमान रहे। काली अखाड़ों के कलाकारों ने भी हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को रोमांचित किया। शोभायात्रा का शहर में तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने स्वागत किया। जगह-जगह आरती उतारकर श्रद्धालुओं ने महाराजा अग्रसेन के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। शोभायात्रा सदर बाजार, घंटाघर, शास्त्री मार्केट और गंज चौराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई महाराजा अग्रसेन स्कूल परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे आयोजन के दौरान अग्रवाल समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा शहर महाराजा अग्रसेन के जयकारों से गूंज उठा। #breaking #breakingnews #latestnews #uttarpradesh #viralnews #viral #mathura #shikohabad #upnews #firozabad #BreakingNews​ #UPNews​ #Viral​ #upnews​ #breaking​ #uttarpradesh​ #uttarpradesh​ #upnews #firozabad #viralnews #latestnews #growth #youtube #News #BreakingNews #LatestNews #LiveNews #TodayNews #TopNews #DailyNews #newsUpdate #YouTubeNews #ViralNews #TrendingNews #NewsChannel #SubscribeNow #StayUpdatedShorts #mathura #YouTubeShorts #ViralVideo #Trending #Breaking #shikohabad #mathura #ghaziabad #drishtinewstv #firozabadnews