HIMALAYAN HIGHWAYS| Nagni Mata's Village Sankot| UTTARAKHAND|CHAMOLI| NARAYANBAGAD| THARALI
Himalayan Highways
0:00 / 0:00
HIMALAYAN HIGHWAYS| Nagni Mata's Village Sankot| UTTARAKHAND|CHAMOLI| NARAYANBAGAD| THARALI
38 469 просмотров · 5 лет назад
Himalayan Highways
10,7 тыс. подписчиков
38 469 просмотров · 5 лет назад
हिमालयन हाइवेज की टीम आज आपको रूबरू करवा रहीं है सुदूर हिमालयी गांव सणकोट से. उत्तराखंड के चमोली जनपद के नारायणबगड़ विकासखंड स्थित सणकोट गांव उन हिमालयी गांवों की सूचि में शामिल हो सकता है जो आधुनिकता के इस दौर में अपनी परम्पराओं और मान्यताओं को लेकर गंभीर नजर आते है. कुलदेवी माता गिरिजा भवानी और ग्राम देवता नागनी माता के इस गांव की सुंदरता देखने लायक है. बुग्याली क्षेत्र से लगे होने के चलते यहां मौसम ज्यादातर सर्द ही रहता है और कृषि तथा पशुपालन यहां के लोगों का मुख्य व्यवसाय है. प्राचीन समय में इस गांव के सात कोटों (क्षेत्र) के चलते इसे सणकोट नाम दिया गया था। सणकोट गांव में नौ मंगेरे मौजूद है जो आज भी प्राकृतिक स्रोतों से जल लेकर स्थानीय लोगों की जरूरतें पूरी कर रहें है. नारायणबगड़ से सड़क मार्ग से जुड़ने के बाद इस क्षेत्र के लोगों की स्थानीय बाजार से पहुंच आसान हो गयी है. साल में यहां धार्मिक आयोजनों का दौर लगातार जारी रहता है और शहरों में रह रहें इस गांव के लोग भी आयोजनों में शिरकत करने के लिए गांव में पहुंचते है |
हिमालयन हाइवेज| उत्तराखंड | चमोली | नारायणबगड़ | THRALI| CHAMOLI| पहाड़ी गांव |