Chattisgarh Dhan Kharid: धान खरीद की तारीख आई सामने, इतनी होगी खरीद | Commodity Today
Commodity Today
0:00 / 0:00
Chattisgarh Dhan Kharid: धान खरीद की तारीख आई सामने, इतनी होगी खरीद | Commodity Today
865 просмотров · 2 дня назад
Commodity Today
102 тыс. подписчиков
865 просмотров · 2 дня назад
Chattisgarh Dhan Kharid: धान खरीद की तारीख आई सामने, इतनी होगी खरीद | Commodity Today
छत्तीसगढ़ में धान की खेती बड़े पैमाने पर होती है और इस भारत का धान का कटोरा भी कहा जाता है. इसी बीच अब छत्तीसगढ़ से खरीफ 202-27 की धान खरीद को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, 12 नवंबर से छत्तीसगढ़ में खरीफ 2026-27 की धान खरीद शुरू होने जा रही है जिसको लेकर तैयारियों जोरों पर हैं. सामने आई जानकारी के अनुसार धान की खरीद 31 जनवरी तक चलेगी और इस दौरान 160 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य तय किया गया है. खरीद के दौरान छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता दिए जाने की बात सामने आई है जहां बताया गया है कि प्रदेश सरकार की नई नीति के अनुसार, खरीदी केंद्रों पर हर दिन खरीदे जाने वाले कुल धान में से 70 प्रतिशत हिस्सा छोटे और सीमांत किसानों के लिए आरक्षित रहेगा.
वहीं बचा हुआ 30 प्रतिशत धान बड़े किसानों खरीद किया जाएगा. छत्तीसगढ़ सरकार के इस कदम का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को अपनी फसल बेचने में परेशानियों से बचाना है. छत्तीसगढ़ सरकार खरीद के दौरान बिचौलियों और धान की हेराफेरी रोकने के लिए कमर कस चुकी है जिसके मद्देनजर एक एकड़ में अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीद की सीमा तय की गई है. सरकार की ओर से बताया गया है कि अगर अगर राजस्व विभाग किसी इलाके की औसत पैदावार 21 क्विंटल से कम तय करता है, तो उसी के आधार पर धान की खरीदी की जाएगी. बता दे कि छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए धान की बिक्री के लिए टोकन अनिवार्य किया गया है.
सरकार की ओर से बताया गया है कि खरीद में भाग लेने वाले किसानों को तय तारीख से कम से कम 7 दिन पहले टोकन के लिए आवेदन करना होगा. बताया गया है कि छोटे किसानों को ज्यादा से ज्यादा दो तो वहीं बड़े किसानों को तीन टोकन दिए जाएंगे. बता दे कि छत्तीसगढ़ में धान की खरीद 'मार्कफेड' के जरिए प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों में की जाएगी जहां छत्तीगढ़ में धान की खरीद के मद्देनजर 2,739 केंद्रों बनाए जाएंगे. साथ ही खबर है कि अगर जरूरत पड़ी तो खरीद केंद्रों की संख्या में इजाफा भी किया जा सकता है.
सरकार को धान बेचने के लिए किसानों को इस बार एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकरण कराना जरूरी है. वहीं बटाई पर खेती करने वाले किसानों को जमीन मालिक का सहमति पत्र और अपना घोषणा देना होगा. साथ ही एक और जरूरी खबर ये है कि धान में 17 प्रतिशत से ज्यादा नमी नहीं चाहिए वरना धान की खरीद नहीं की जाएगी. साथ ही धान खरीद में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए 'बायोमीट्रिक' व्यवस्था लागू की जाएगी. साथ ही सरकार इस बात का भी ख्याल रख रही है कि दूसरे राज्य के धान की बिक्री ने हो. इस पर रोक लगाने के लिए खरीद के समय के दौरान सीमावर्ती इलाकों में खास निगरानी रखे जाने खबर सामने आई है.
बताया गया है कि इसके लिए 76 खरीदी केंद्रों पर कई विभागों की संयुक्त टीम तैनात की जाएंगी. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सालाना लगभग 10.37 मिलियन मीट्रिक टन धान का उत्पादन करता है. छत्तीसगढ़ में सालाना 38 लाख से 39.26 लाख हेक्टेयर में धान की खेती देखने को मिलती है. बता दे कि इस बार केंद्र सरकार के द्वारा सामान्य धान के लिए MSP जहां 2,441 रूपये प्रति क्विंटल तो वहीं ग्रेड A धान के लिए 2461 रूपये प्रति क्विंटल तय किया गया है. अब जैसा की छत्तीसगढ़ में खरीफ 2026-27 धान की खरीद 12 नवंबर से शुरू होने जा रही है तो इसको लेकर किसानों में उत्साह देखा जा रहा है.
#chhattisgarh #dhankharid2026 #chhattisgarhdhankharid #dhan kharidi #paddyprocurement #paddyprocurement2026 #dhankharidi #paddy msp #msp2026 #farmersnews #agriculture news #kharif2026 #agriculture #ricenews #commoditynews #commoditytoday
.
.
For more info, visit
https://commoditytoday.com/
.
.
Subscribe to the Commodity Today channel & press 🔔 to get notifications for news updates.
/ @commoditytoday
💥Good news for you all.
🔔Subscribe to Commodity Today English:
👉 / @commoditytodayen
🔔Subscribe to Dr. Prem Garg:
👉 / @drpremgarg
🔔Subscribe to Dev Garg:
👉 / @devgarg-ind
Follow Commodity Today on Facebook:
/ commoditytoday
Follow Commodity Today on Instagram:
/ commodityt_
Follow Commodity Today on LinkedIn:
/ commodityt
Follow Commodity Today on Twitter/X:
https://x.com/CommodityT_
Timestamp:
00:00 छत्तीसगढ़ धान खरीद 2026-27 की तारीख
00:18 धान खरीद का लक्ष्य 160 लाख मीट्रिक टन
00:30 छोटे और सीमांत किसानों के लिए 70% आरक्षण
00:51 धान की हेराफेरी रोकने के लिए सरकार के कदम
00:58 प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीद की सीमा
01:10 किसानों के लिए टोकन अनिवार्य
01:16 टोकन आवेदन और किसानों के लिए नियम
01:33 छत्तीसगढ़ में 2,739 धान खरीदी केंद्र
01:40 एग्रीस्टैक पोर्टल पर किसान पंजीकरण
01:49 बटाईदार किसानों के लिए जरूरी दस्तावेज
01:54 धान में 17% नमी की सीमा
01:59 बायोमेट्रिक व्यवस्था और निगरानी
02:15 सीमावर्ती खरीदी केंद्रों पर विशेष निगरानी
02:22 छत्तीसगढ़ में धान उत्पादन और खेती का क्षेत्रफल
02:28 धान का MSP 2026-27
02:44 धान खरीद को लेकर किसानों में उत्साह