Перейти к содержимому

छोटा घर, छोटी उम्र, लेकिन सपने बड़े, जादूगर साहिल क्या-क्या करना चाहते हैं? Small Spaces Big Dreams

BBC News Hindi

0:00 / 0:00

छोटा घर, छोटी उम्र, लेकिन सपने बड़े, जादूगर साहिल क्या-क्या करना चाहते हैं? Small Spaces Big Dreams

257 692 просмотра · 1 дн. назад
BBC News Hindi
22 млн подписчиков
257 692 просмотра · 1 дн. назад
कहते हैं बचपन में जो सपने देखे जाते हैं, वो किसी ना किसी जादू से सच भी हो जाते हैं. लेकिन अगर सपने देखने वाला ख़ुद ही जादूगर हो तो क्या होगा. ये कहानी ऐसे ही बच्चे की है. राजस्थान के जयपुर से उत्तराखंड के रामनगर पहुंचे रुक़सान अली के बेटे साहिल एक इंस्टा रील से देश भर में पहचाने जाने लगे. वो उम्र में कम हैं, लेकिन बोलने में उस्ताद हैं. साथ ही उस्ताद हैं जादू में, जो उन्होंने अपने पिता से सीखा है. लेकिन वो सिर्फ़ जादू तक सीमित नहीं रहना चाहते. वो पढ़ना चाहते हैं, अंग्रेज़ी बोलना चाहते हैं, देश-विदेश घूमना चाहते हैं, बड़े-बड़े मंच पर मैजिक शो करना चाहते हैं. और उनके माता-पिता भी चाहते हैं कि वो बड़े से स्कूल में पढ़ें, लेकिन बड़े जादूगर भी बनें. एक छोटी सी बस्ती में छोटे से कमरे में उनका परिवार रहता है. जैसे-तैसे गुज़र-बसर हो रही है, लेकिन दिन पलटने में दिन ही कितने लगते हैं, रुक़सान इस बात में पूरा यक़ीन रखते हैं. लेकिन क्या जादू वाक़ई किसी की किस्मत बदल सकता है. जादू और सोशल मीडिया के कॉम्बिनेशन ने एक उम्मीद तो जगाई है और रुक़सान, उनके बेटे साहिल इसी उम्मीद को रोशनी की तरह देख रहे हैं. ये उन्हीं दोनों की कहानी है. आप भी देखिए. प्रेज़ेंटर: विदित मेहरा और सोनाली सिंह शूट: देवाशीष कुमार और अरीबा अंसारी एडिट: देवीशीष कुमार और संदीप यादव प्रोड्यूसर: भरत शर्मा एडिट सुपरविज़न: काशिफ़ सिद्दीक़ी आर्टवर्क: पुनीत बरनाला और वासिफ़ ख़ान #SmallSpacesBigDreams BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें. BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह. https://bbcwsuniversal.onelink.me/s6o... (कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.) बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं- फ़ेसबुक-   / bbcnewshindi   ट्विटर-   / bbchindi   इंस्टाग्राम-   / bbchindi   व्हाट्सऐप- https://www.whatsapp.com/channel/0029...