Перейти к содержимому

Navratri Bhajan | नवरात्रों की धूम मची है

NILSA

0:00 / 0:00

Navratri Bhajan | नवरात्रों की धूम मची है

1 227 просмотров · 2 дн. назад
NILSA
140 подписчиков
1 227 просмотров · 2 дн. назад
जय माता दी 🙏 "नवरात्रों की धूम मची है गली-गली चौबारों में, गूँज रहे हैं सब घर आँगन माँ तेरे जयकारों में" — नवरात्रि के उत्सव का एक जोशीला नया भजन, जिसके बोल प्रसिद्ध और अनुभवी गीतकार श्री जुगनू भारती जी ने लिखे हैं। लाल चुनरिया, हाथ में त्रिशूल, गले में फूलों की माला, ऊँचे पर्वत पर जम्मू कटरे वाली माँ का डेरा, नौ दिन के व्रत, सुबह-शाम की आरती और दीयों से जगमग द्वार — जुगनू भारती जी की कलम से निकला यह भजन ढोल, शहनाई और तालियों के साथ नवरात्रि की हर गली और चौबारे की रौनक आपके घर तक लाता है, जिस पर पूरा परिवार मिलकर गाए और झूमे। माता रानी के चरणों में NILSA की यह भेंट। A joyful new Navratri bhajan for Mata Rani — "Navratron Ki Dhoom Machi Hai", written by the renowned and experienced lyricist Shri Jugnu Bharti Ji. With dhol, shehnai and claps, it is made for singing and dancing together at Navratri, Jagrata, Mata ki Chowki, garba-dandiya nights and family celebrations — sing along with the lyrics below. 🪔 ━━━━━━━━━━━━━━━ ✍️ Credits ━━━━━━━━━━━━━━━ ✍️ 𝗟𝘆𝗿𝗶𝗰𝘀 : 𝗝𝘂𝗴𝗻𝘂 𝗕𝗵𝗮𝗿𝘁𝗶 🎙️ 𝗣𝗿𝗲𝘀𝗲𝗻𝘁𝗲𝗱 𝗯𝘆: 𝗡𝗜𝗟𝗦𝗔 𝗦𝗲𝗿𝗶𝗲𝘀 ━━━━━━━━━━━━━━━ 🔔 Subscribe करें और माता रानी के नए भजन सबसे पहले सुनें। 👍 Like • 💬 Comment • 📲 Share — इस भजन को अपने परिवार और सत्संग ग्रुप में ज़रूर भेजें। 💬 कमेंट में "जय माता दी" लिखें और बताइए आप कहाँ से सुन रहे हैं 🙏 📲 Instagram:   / nilsaseries   📘 Facebook:   / nilsaseries   📜 भजन के बोल | Lyrics (श्री जुगनू भारती जी) गूँज रहे हैं सब घर आँगन माँ तेरे जयकारों में नवरात्रों की धूम मची है गली-गली चौबारों में माँ तेरे मंदिर में सब ही मन चाही मुरादें पाते हैं सुंदर-सुंदर भवन सजाते जगराते करवाते हैं सुख संपत्ति भर देती है माँ सबके ही परिवारों में नवरात्रों की धूम मची है गली-गली चौबारों में लाल चुनरिया ओढ़े माता, सोहे रूप निराला हाथ में त्रिशूल सजे और गले में फूलों की माला भक्त निहारें रूप मनोहर, माँ के सजे दरबारों में नवरात्रों की धूम मची है गली-गली चौबारों में बोलो जय माता दी — जय माता दी! चरणों में निशिदिन निर्मल अमृत धारा बहती है जम्मू कटरे वाली माँ भक्तों के हृदय में रहती है ऊँचे पर्वत पर डेरा डाला माँ ने बीच पहाड़ों में नवरात्रों की धूम मची है गली-गली चौबारों में पल भर में दर्शन देती है माँ भक्तों की भक्ति से राई को भी पर्वत कर देती है अद्भुत शक्ति से लाज रखी है हर भक्त की, संकट के अँधियारों में नवरात्रों की धूम मची है गली-गली चौबारों में नवरात्रों की धूम मची है, नवरात्रों की धूम मची है नौ दिन तक व्रत रखते भक्त, तेरे गुण सब गाते हैं सुबह-शाम तेरी आरती कर, भोग तुझे लगाते हैं जगमग जगमग द्वार सजे हैं, दीयों की कतारों में नवरात्रों की धूम मची है गली-गली चौबारों में माँ ने कितने दुखियों का घर आँगन भी आबाद किया संकट दूर किया सबका जिसने संकट में याद किया कमी नहीं आती है कहीं भी माता रानी के भंडारों में नवरात्रों की धूम मची है गली-गली चौबारों में गूँज रहे हैं सब घर आँगन माँ तेरे जयकारों में नवरात्रों की धूम मची है गली-गली चौबारों में जय माता दी! 🔎 Keywords: Bhakti Song | Navratri Song | Durga Puja Song | Devotional Songs | Bhajan | Mata Bhajan | Navratri Bhajan | Navratri Special Bhajan | Vaishno mata bhajan | Sherawali Mata Bhajan | Bhakti Sagar | maa shailputri ki aarti | shailputri mata ki aarti #JaiMataDi #MataRaniKeBhajan #NavratriBhajan #NavratriSpecial #SherawaliMaa #durgapuja #VaishnoDevi #DeviBhajan #MataBhajan #BhaktiSong #NILSASeries #Navratri