गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे | Gorakhpur-Siliguri Expressway | Uttar Pradesh
Baten UP Ki
0:00 / 0:00
गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे | Gorakhpur-Siliguri Expressway | Uttar Pradesh
110 060 просмотров · 4 г. назад
Baten UP Ki
401 тыс. подписчиков
110 060 просмотров · 4 г. назад
गोरखपुर से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक जाने वाले एक्सप्रेस-वे का निर्माण को मंज़ूरी मिल गई है। 6 - 8 लेन के बनने वाले इस एक्सप्रेस-वे में लगभग 416 किलोमीटर बिहार से होकर गुजरेगा। यानी, इसके निर्माण से बिहार के लोगों को ज़्यादा लाभ होगा और ऐसे में बिहार एक दूसरा एक्सप्रेसवे पाने के लिए तैयार है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक जाने वाला इस एक्सप्रेसवे की सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि ये पूरा एक्सप्रेस वे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे होगा। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे यानी ऐसे एक्सप्रेसवे जहां पर पहले कभी कोई सड़क न रही हो यानी ये पूरी तरीके से नया होगा और किसी पुरानी सड़क को एक्सप्रेस-वे में शामिल नहीं किया जायेगा। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे में किसी बिल्डिंग या सड़क वगैरह को भी तोड़ने का ज़रूरत नहीं पड़ती है। इस तरह के एक्सप्रेसवे खेत - खलिहान या फिर खाली मैदानों से होते हुए निकलते हैं। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के पीछे सरकार का मकसद ये होता है कि इतने बड़े प्रोजेक्ट के लिए आबादी वाले इलाकों को डिस्टर्ब न किया जाए। और जब ज़मीन आउटर एरिया में होगी तो ज़मीन के दाम भी सरकार को कम देने होंगे। साथ ही ये एक्सप्रेस वे जिन भी इलाकों से निकलते हैं वहां के लोगों के पास नए आर्थिक अवसर भी पैदा होते हैं। अर्थशास्त्र में माना भी गया है कि किसी भी क्षेत्र के आर्थिक विकास में सड़क परिवहन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह विकास की गति संरचना एवं पैटर्न को भी प्रभावित करता है। फिर शायद यही कारण है कि गोरखपुर और ये सिलीगुड़ी एक्सप्रेस वे के निर्माण को मंज़ूरी मिली है।
#Gorakhpur #Siliguri #Expressway #UttarPradesh
=============================================================================
00:00 गोरखपुर - सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे
01:07 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे
01:40 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का सरकारी उद्देश्य
02:17 गोरखपुर - सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे के फायदे
02:58 एक्सप्रेसवे निर्माण के आंकड़े
03:29 आज का सवाल
=============================================================================
अगर आपको हमारी खबरें अच्छी लग रही हैं तो कृपया हमें फीडबैक जरूर दें। साथ ही हमारे पेज को लाइक, शेयर और सब्स्क्राइब करना ना भूले।
YouTube: https://bit.ly/batenupkiYT
Facebook: https://bit.ly/batenupkiFB
Instagram: https://bit.ly/BatenUPKiInstagrampage
-----------------------------------------------------------------------धन्यवाद---------------------------------------------------------------------