MMB ग्रुप डूंगरपुर ने पेश की खिदमत की मिसाल | 50 परिवारों को राशन वितरण#dungarpurnews
vagad express news channel
0:00 / 0:00
MMB ग्रुप डूंगरपुर ने पेश की खिदमत की मिसाल | 50 परिवारों को राशन वितरण#dungarpurnews
100 просмотров · 6 дн. назад
vagad express news channel
930 подписчиков
100 просмотров · 6 дн. назад
कौमी एकता के प्रतीक हज़रत क़िबला मस्तान शाह बाबा के 33वें उर्स के मौके पर एमएमबी ग्रुप (MMB Group) डूंगरपुर की ओर से सर्वधर्म के 50 जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क राशन किट वितरित किए गए।
डूंगरपुर स्थित ग्रुप कार्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक खिवसिंह, अजमेर शरीफ दरगाह कमेटी के पूर्व सदर असरार अहमद ख़ाँ, हाजी अख्तर हुसैन मलिक, संदीप सेठिया, बिलाल मकरानी और ग्रुप सदर नूर मोहम्मद मकरानी मौजूद रहे।
अतिथियों ने एमएमबी ग्रुप द्वारा वर्ष 2007 से लगातार बिना किसी सरकारी सहायता के, केवल भामाशाहों के सहयोग से किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की जमकर सराहना की। ग्रुप की ओर से अब तक 27,000 से अधिक परिवारों तक राशन सहायता पहुंचाई जा चुकी है।
#DungarpurNews #MMBGroup #MastanBabaUrs #VagadExpress #DSPKhivsingh #SocialService #Bhamashah #RajasthanNews #HindiNews #Dungarpur