Перейти к содержимому

3,358 धान का दाम…और बहुत कुछ…रायपुर में भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों का विशाल प्रदर्शन!

Chhattisgarh Ka Reporter

0:00 / 0:00

3,358 धान का दाम…और बहुत कुछ…रायपुर में भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों का विशाल प्रदर्शन!

9 218 просмотров · 6 ч назад
Chhattisgarh Ka Reporter
17,1 тыс. подписчиков
9 218 просмотров · 6 ч назад
3,358 धान का दाम…और बहुत कुछ…रायपुर में भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों का विशाल प्रदर्शन! . छत्तीसगढ़ में किसानों की मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ की ‘अन्नदाता गर्जना रैली’ में क्या हुआ? रायपुर के नया रायपुर से देखिए हमारी पूरी ग्राउंड रिपोर्ट। . रायपुर के तूता धरना स्थल पर मंगलवार को भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मंत्रालय का घेराव करने निकले सैकड़ों किसानों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। जहाँ प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बैनर भारतीय किसान संघ ने धान का भाव ₹3,358 प्रति क्विंटल करने, वर्ष 2022-23 के कथित ₹1,700 करोड़ के बकाये का भुगतान, धान खरीदी की व्यवस्था में सुधार, टोकन व्यवस्था, फसल नुकसान का मुआवजा और सिंचाई परियोजनाओं सहित 10 प्रमुख मांगें उठाई हैं। इसके बाद किसानों ने ज्ञापन सौंपा और वापस लौट गए। . इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए- भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों का प्रदर्शन… भारतीय किसान संघ के नेताओं ने क्या कहा? किसान धान के भाव को लेकर क्या चाहते हैं? ₹3,358 प्रति क्विंटल की मांग के पीछे क्या तर्क है? किसानों ने सरकार से कौन-कौन सी मांगें रखीं? BJP सरकार से किसानों की अपेक्षाएं क्या हैं? आंदोलन का किसानों और छत्तीसगढ़ की कृषि राजनीति के लिए क्या महत्व है? . हमने कार्यक्रम में मौजूद किसान नेताओं और किसानों से सीधे बातचीत की और उनकी आवाज़ आप तक पहुंचाई है। देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट और जानिए किसानों के मुद्दे, उनकी मांगें और सरकार से उनके सवाल। . #छत्तीसगढ़ #किसान #भारतीयकिसानसंघ #धानखरीदी #धानकाभाव #रायपुर #किसानआंदोलन #Chhattisgarh #Kisan #BharatiyaKisanSangh #PaddyPrice #GroundReport #Raipur #CGNews #FarmersProtest