SHIV-GAURI | KOHBAR SONG | SHARDA SINHA | SIRIFORT LIVE SHOW
Sharda Sinha Official
0:00 / 0:00
SHIV-GAURI | KOHBAR SONG | SHARDA SINHA | SIRIFORT LIVE SHOW
332 054 просмотра · 5 лет назад
Sharda Sinha Official
173 тыс. подписчиков
332 054 просмотра · 5 лет назад
पहली बार यह गीत 11 Jul 2002 को रिकॉर्ड किया गया था | 14 वर्ष बाद जब मंच पर यही गायन प्रस्तुत किया गया था तब श्रोताओं ने इस कोहबर गीत को बिल्कुल ताज़े अंदाज़ में ग्रहण किया ।
शारदा जी का गाया हुआ यह गीत बहुत प्रचलित है तथा बड़े मज़े से इसे सुना जाता रहा है क्युकी गीत में विनोद के भाव भी आनंद देते हैं | सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम के लाइव शो से यह विडियो लिया गया है | मैथिलि भोजपुरी अकादमी द्वारा 27 मार्च 2016 को आयोजित यह कार्यक्रम एक अविस्मरनीय कार्यक्रम था | इस सावन 2021 में आप सब के लिए यह कोहबर गीत प्रस्तुत है |
कोहबर (कौतुकगृह, कोष्ठवर) उत्तरी-मध्य भारत (अवध, पूर्वांचल और मिथिला क्षेत्र) और इससे संलग्न नेपाल के तराई क्षेत्र (विशेषकर जनकपुर अंचल) में प्रचलित चित्रकारी की एक विधा है। विवाह के समय, घर के किसी एक कमरे में पूर्वी दीवाल पर गोबर से लीप कर, पिसी हल्दी (ऐपन) और पिसे चावल (चौरठ) से चित्रकारी की जाती है; इसके ठीक नीचे जमीन पर गोबर से लीप कर विविध पूजन सामग्रियाँ रखी जाती हैं। वर एवं वधू पक्ष दोनों के घर में, विवाह की विविध रस्मों में से एक कार्यक्रम कोहबर पूजन का भी होता है जिसमें भीत पर बने इस कोहबर का पूजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों के दौरान कुछ विशेष संस्कार-गीत भी गाये जाते हैं जिन्हें कोहबर गीत कहते हैं और इनमें वर-वधू के बीच प्रेम भाव बढ़ाने की भावना होती है। कोहबर घर के उस कमरे को भी कहते हैं जहाँ यह चित्रांकन किया जाता है। वधू के आगमन पर उसे इसी कक्ष में रहना होता है।
Singer & Composer : Sharda Sinha
Show Venue : Siri Fort Auditorium , New Delhi
Video Concept & Editing : Anshuman Sinha
Camera : Drishyam Media Production pvt. Ltd. (Rahul Jha Vats )
Accompaniment By : Bhola Verma (Tabla), Anurag Rastogi (Flute) ,Deepak (dholak),Kirti (keyboard), Khalid (sitar) Amrit (pad)
Gener : Folk of Bihar , Shiv Paarvati Kohbar Song
Presented By : Swar Sharda - Sharda Sinha Art & Culture Foundation
©Video & Audio Rights Reserved