आरक्षण की असली कहानी: 1885 से आज तक | सामाजिक न्याय बनाम जातिवाद की राजनीति
Introo News
0:00 / 0:00
आरक्षण की असली कहानी: 1885 से आज तक | सामाजिक न्याय बनाम जातिवाद की राजनीति
147 просмотров · 1 мес. назад
Introo News
248 подписчиков
147 просмотров · 1 мес. назад
आरक्षण को लेकर आज देश में सबसे ज्यादा बहस जाति, योग्यता और सामाजिक न्याय के सवाल पर होती है। लेकिन क्या भारत में आरक्षण की मांग आजादी के बाद शुरू हुई थी?
इस वीडियो में 1885 से लेकर आज तक आरक्षण और प्रतिनिधित्व की राजनीति के ऐतिहासिक सफर को समझने की कोशिश की गई है। अंग्रेजों के शासनकाल में भारतीयों के लिए सरकारी नौकरियों और संस्थानों में प्रतिनिधित्व की मांग से लेकर छत्रपति साहू जी महाराज, मैसूर, मद्रास प्रेसिडेंसी और पूना समझौते तक—आरक्षण की राजनीति कैसे विकसित हुई?
साथ ही सवाल यह भी कि सामाजिक न्याय का असली मतलब क्या है? क्या अन्याय सिर्फ जाति के आधार पर होता है, या नस्ल, लिंग, भाषा, क्षेत्र और विकलांगता के आधार पर भी सामाजिक असमानता पैदा होती है?
और सबसे बड़ा सवाल—
जब भारतीयों के लिए आरक्षण की मांग अंग्रेजी शासन के खिलाफ की जा रही थी, तब उसे स्वीकार किया गया; लेकिन जब सदियों से वंचित जातियों ने विशेष अवसर और प्रतिनिधित्व की मांग की, तो इसे जातिवाद और समाज तोड़ने की राजनीति क्यों कहा गया?
यह वीडियो आरक्षण के इतिहास, सामाजिक न्याय और प्रतिनिधित्व की राजनीति को इसी सवाल के नजरिए से देखने की कोशिश है।
#आरक्षण #Reservation #सामाजिकन्याय #SocialJustice #जाति #कांग्रेस #इतिहास #पूना_समझौता #साहूजीमहाराज #भारतीयइतिहास
#arakshanhatao
#noreservation
#storyof reservation
#truestoryof reservation
#आरक्षणकासच
#UPSCCOACHING
#factonreservation