Перейти к содержимому

Dhanbad, Chatra और Giridih में कौन होगा NDA का प्रत्याशी, इन नामों को लेकर दिल्ली में चर्चा तेज BJP|

The Fourth Pillar

0:00 / 0:00

Dhanbad, Chatra और Giridih में कौन होगा NDA का प्रत्याशी, इन नामों को लेकर दिल्ली में चर्चा तेज BJP|

96 090 просмотров · 2 г. назад
The Fourth Pillar
239 тыс. подписчиков
96 090 просмотров · 2 г. назад
About Video : Dhanbad, Chatra और Giridih में कौन होगा NDA का प्रत्याशी, इन नामों को लेकर दिल्ली में चर्चा तेज लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में झारखंड के 11 सीटों पर प्रत्याशी तय हो गए हैं। इसपर हमने लाइव आकर जानकारी दी थी, सभी प्रत्याशियों का विश्लेषण भी हमने किया था। आपने वह वीडियो देखी होगी। लेकिन हम आपका ध्यान झारखंड की उन लोकसभा की सीटों की तरफ खींचना चाहते हैं, जिन पर अभी तक पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। वे तीन सीटे हैं गिरिडीह, धनबाद औऱ चतरा। हम आपको इस वीडियों में एक-एक कर तीनों पर संभावित उम्मीदवारों के बारे में बताएंगे, जिसके बाद आप खुद ही यह आकलन कर पाएंगे कि किन प्रत्याशी का पलड़ा भारी है और टिकट की रेस में कौन से प्रत्याशी सबसे आगे है। हम यह भी बताएंगे कि जातीय समीकरण के हिसाब से अबतक किन किन जातियों के उम्मीदवार बनाए गए हैं, और अब किन्हें बनाए जाने की संभावना है। सबसे पहले बात करते हैं गिरिडीह सीट की। इस सीट पर एनडीए की तरफ से सिर्फ एक प्रत्याशी नजर आ रहे हैं। वे हैं गिरिडीह से वर्तमान में सांसद, चंद्रप्रकाश चौधरी। चंद्रप्रकाश चौधरी आजसू पार्टी से हैं, रामगढ़ से विधायक और रघुवर दास की सरकार में मंत्री रह चुके हैं और 2019 के आम चुनाव में उन्होंने गिरिड़ीह से जीत हासिल की थी। चंद्रप्रकाश चौधरी जाति से कुर्मी हैं, जिसकी संख्या गिरिडीह में सबसे अधिक है। यहां अपने नाम में महतो टाइटल का इस्तेमाल करने वाले 15 फीसदी हैं। यानी कई ऐसे भी हैं जो अपने नाम में महतो नहीं लगाते हैं। इसी समीकरण पर भाजपा यहां से चुनाव पहले भी जीतती आई है। कुल मिलाकर चंद्रप्रकाश चौधरी को टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है। हमारे भी किसी सूत्र या आकलन से ऐसा नहीं लगता कि उनका टिकट काटा जा सकता है। हालांकि हम यह फिर से स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि यह निर्णय पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का होता है, लिहाजा कुछ भी हो सकता है। BJP has released its first list for the Lok Sabha elections. In this list, candidates have been finalized for 11 seats of Jharkhand. We came live and gave information on this, we also analyzed all the candidates. You must have seen that video. But we want to draw your attention towards those Lok Sabha seats of Jharkhand for which the party has not yet announced its candidates. Those three seats are Giridih, Dhanbad and Chatra. In this video, we will tell you about the three possible candidates one by one, after which you will be able to assess for yourself which candidate has the upper hand and which candidate is at the forefront in the ticket race. We will also tell that according to the caste equation, candidates from which castes have been made so far, and who are likely to be made now. First of all let's talk about Giridih seat. Only one candidate from NDA is visible on this seat. He is Chandraprakash Choudhary, the current MP from Giridih. Chandraprakash Choudhary is from AJSU party, has been MLA from Ramgarh and minister in Raghuvar Das government and had won from Giridih in the 2019 general elections. Chandraprakash Chaudhary is a Kurmi by caste, which has the highest number in Giridih. Here, there are 15 percent people who use Mahato title in their name. That means there are many who do not put importance in their name. On this equation, BJP has been winning elections from here before also. Overall, it is considered almost certain that Chandraprakash Chaudhary will get the ticket. From any of our sources or assessments it does not seem that his ticket can be canceled. However, we want to make it clear again that this decision is taken by the central leadership of the party, hence anything can happen. The Fourth Pillar About : द फोर्थ पिलर के पन्ने पर आप पहुंचे हैं, हमें खूब अच्छा लगा. ये वातानुकूलित कमरे और निगम संस्कृति (कॉर्पोरेट कल्चर) से भागे हुए लड़के- लड़कियां हैं. जिन्हें मेट्रो सिटी के धुंधलके से छिप जाने वाले गांव-गरान के मसलों ने खींच लाया है. ये बुलेट मोटर साइकिल और डबल डेकर बस पर चढ़कर बजट और चुनावी नतीजों पर शोर मचाना नहीं जानते. पर साफ़ शब्दों में बाबा की बीड़ी का दाम कितना बढ़ा और चाची को तेल अब कितने में मिलेगा या रहमान की गाड़ी का पेट्रोल कितना और क्यों बढ़ा ये साफ़ शब्दों में बताना जानते हैं. शिक्षा पर सवाल हो या दहेज की मांग हो, ये जनताना सवालों पर मुकम्मल वार करना जानते हैं. ये भागे हुए लड़के-लड़कियां हैं जो किताब के सफ़हों से पत्रकारिता का मसाल जलाना जानते हैं. हमारे अन्य ठिकाने Website : https://thefourthpillar.news/ Facebook Link : https://www.facebook.com/profile.php?... Instagram Link :   / thefourthpi.  . Twitter Link :   / fourth28545the   #dhanbad #giridih #jharkhand #jharkhandsamachar #bjp #loksabhaelection2024 #loksabhaelection #loksabha #jharkhandupdate #jharkhandnews #jharkhand_news #jharkhandi #jharkhand_daily_news #jmm #modi #pmmodi #election2024 #election #loksabhaelections2024