जींद सरकारी अस्पताल में मारपीट वीडियो वायरल केस में 2 होम गार्ड सस्पेंड, एक कर्मचारी टर्मिनेट।Jind
The Haryana Diary
0:00 / 0:00
जींद सरकारी अस्पताल में मारपीट वीडियो वायरल केस में 2 होम गार्ड सस्पेंड, एक कर्मचारी टर्मिनेट।Jind
19 107 просмотров · 21 ч назад
The Haryana Diary
37,6 тыс. подписчиков
19 107 просмотров · 21 ч назад
हरियाणा के जींद के नागरिक अस्पताल में मरीज के साथ हुई मारपीट के मामले में शुक्रवार को डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा व एसपी उपासना अस्पताल पहुंची। यहां डिप्टी स्पीकर व एसपी ने पीडि़त मरीज व उसके परिजनों से बातचीत की और कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं एसपी उपासना ने इस मामले में मौके पर मौजूद रहे दोनों होमगार्ड को सस्पेंड कर दिया है। डिप्टी स्पीकर ने भी मामले में सख्त कार्रवाई की बात कही है।
नागरिक अस्पताल में वीरवार को रोहतक रोड स्थित भगवान नगर निवासी सन्नी अपनी पत्नी भावना के साथ इमरजेंसी वार्ड में उपचार के लिए आया था। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां मौजूद चिकित्सक ने उनकी कोई सुध नही ली। वह लगातार एमएलआर कटवाने की बात कहते रहे लेकिन कार्रवाई नही की गई। सन्नी के अनुसार यहां तीन घंटे तक उसे व उसकी पत्नी को उपचार नहीं मिला। दर्द बढऩे पर उसने डाक्टर से दर्द की दवा देने को कहा लेकिन बार-बार मांग करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने डाक्टर के पास बार-बार जाने पर उसे धमकाया। उसने दवा देने या रेफर करने की बात कही तो गार्ड ने उस पर थप्पड़ व मुक्कों से हमला कर दिया। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दूसरी तरफ एसपी उपासना को जब यह पता चला कि सिविल अस्पताल में व्यक्ति के साथ मारपीट के समय कुछ होमगार्ड मौके पर मौजूद थे और उन्होंने मारपीट करने वाले को टोका नहीं तो एसपी ने उन होमगार्ड को तुरंत प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। #Jind #CivilHospitalJindvideo #HaryanaNews #JindNews #EmployeeTerminated #PoliceAction #KrishnaMiddha #SPUpasana #HaryanaPolice #HaryanaBreakingNews #BreakingNews #HospitalNews #PatientAssault #MedicalNegligence #SecurityGuard #HaryanaLatestNews #JindCivilHospital #ActionAgainstEmployees #HaryanaUpdate #GovernmentHospital #HospitalFight #ViralVideo #HomeGuardSuspended #HomeGuards