Перейти к содержимому

प्राणधन! जीवन कुंज बिहारी (1/10)। Prandhan! Jeevaan Kunj Bihari (1/10)

Radha Govind Mandir, Chandigarh

0:00 / 0:00

प्राणधन! जीवन कुंज बिहारी (1/10)। Prandhan! Jeevaan Kunj Bihari (1/10)

22 985 просмотров · 4 года назад
Radha Govind Mandir, Chandigarh
165 тыс. подписчиков
22 985 просмотров · 4 года назад
💠 साधकों के आग्रह पर एवं सभी के आध्यात्मिक लाभ के दृष्टिगत हम अपने चैनल पर जगद्वन्द्य अपने गुरुदेव जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की अमूल्य प्रवचन श्रृंखलाओं को नियमित रूप से रिलीज़ करते जा रहे हैं। इन प्रवचन श्रृंखलाओं में भक्ति विषयक अनेकानेक अस्पष्ट, अज्ञात, गूढ़ व उलझे हुये गंभीर विषयों का बड़ी सरलता एवं स्पष्टता के साथ निरूपण किया गया है जिनके श्रवण से विभिन्न आध्यात्मिक गुत्थियाँ सुलझ जातीं हैं तथा अनेकानेक भ्रान्तियों का स्वतः निराकरण हो जाता है। इसी क्रम में एक नई प्रवचन श्रृंखला प्रस्तुत की जा रही है— 'प्राणधन जीवन कुंज बिहारी'। दस अद्भुत प्रवचनों की यह श्रृंखला श्री महाराज जी द्वारा विरचित अलौकिक ग्रन्थ 'प्रेम रस मदिरा' के एक पद (३.६४) की व्याख्या पर आधारित है। कुंज बिहारी श्रीकृष्ण वास्तव में कौन हैं, उनकी प्राप्ति ही जीवमात्र का स्वाभाविक लक्ष्य क्यों है, श्रीकृष्ण से हमारा संबंध किस प्रकार का है तथा हम अपने सनातन संबंधी श्रीकृष्ण को क्यों भूले हुये हैं? प्रेम का स्वरूप क्या है, निष्काम प्रेम की कसौटी क्या है, प्रेम की सर्वोच्च अवस्था प्राप्त करने हेतु भक्ति मार्ग के साधक को कैसा आदर्श सामने रखकर आगे बढ़ना चाहिये, शरणागति का रहस्य, शरणागति में बाधा इत्यादि अनेक अमूल्य विषयों की अति स्पष्ट व्याख्या हमें इस प्रवचन श्रृंखला में प्राप्त होती है। यह प्रवचन श्रृंखला भगवत्प्रेमपिपासुओं के लिये अनमोल निधि है। इसमें उस 'गोपी प्रेम' की प्राप्ति का निरूपण है जिसके लिये लालायित होकर भगवान शंकर भी गोपी वेश धारण कर ब्रज में डोलते हैं। आध्यात्मिक जगत के गूढ़तम रहस्यों को उद्घाटित करने वाली इस विशेष प्रवचन श्रृंखला को आप एक बार तो आद्योपान्त अवश्य ही सुनें। ये व्याख्यान सन् 1981 के हैं तथा इनकी वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं है, केवल ऑडियो रिकॉर्डिंग ही प्राप्त है। श्रोताओं के विशेष लाभ के दृष्टिगत हम उसी दुर्लभ ऑडियो को यहाँ वीडियो के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। सभी से अनुरोध है कि आप इस परम उपयोगी श्रृंखला का एकाग्रचित्त होकर श्रवण करें एवं अधिकाधिक लाभ प्राप्त करें। 💠 📼इस वीडियो के कुछ अंश हैं— एक शरणागत जीव अपने शरण्य श्याम सुन्दर से कहता है कि श्याम सुन्दर अब समझ गया। इसका मतलब ये है कि पहले मैं नहीं समझता था। अब समझ गया। क्या समझ गया? केवल एक बात समझ में आई है और बस उतनी ही बात समझने की है। तमाम सारा ज्ञान आवश्यक नहीं है। क्या बात है वो? तुम हमारे हो हम तुम्हारे है। बस इतनी सी बात समझने की है।‌ बस? हाॅं! और इतनी सी बात समझने में अनंत युग बीत गए। और इतनी सी बात समझ में नहीं आई। श्याम सुन्दर हमारे ही है, हम श्याम सुन्दर के ही है। बस इतनी सी बात हम कभी समझ लेते, या समझ लेंगे, या समझ लें तो फिर कुछ भी समझना शेष नहीं और कुछ भी पाना शेष नहीं। तो इसका मतलब ये है कि जबरदस्ती हमलोग श्याम सुन्दर को अपना माने। मानना पड़ेगा! देखो संसार में जब हमारा स्वार्थ होता है कहीं, कहाॅं की लड़की, कहा का लड़का! सोचो! लीलापुर की लड़की, मनगढ़ का लड़का! सात चक्कर लगाया और वो स्त्री पति हो गए। तो इसलिए केवल मानने मात्र से और संसार में देखो कितना गंभीर प्यार हो जाता है आसक्ति जिसे संसार में कहा करते है लोग। कितनी बड़ी-बड़ी बातें उसमें होती है इतिहास साक्षी है। तमाम लोगों ने सुना होगा लैला-मजनूं वगैरह का किस्सा। ये मानने से तो हुआ। क्या माॅं के पेट से लैला-मजनूं का प्यार था? ऐसा तो नहीं है। सब यही मानने से हुआ फिर आप सब लोग संसार ही से तो प्यार करते है कौन‌‌ लैला-मजनूं से कम है! झूंड के झूंड है। —जगद्गुरूत्तम श्री कृपालु जी महाराज Full playlist link :-    • प्राणधन! जीवन कुंज बिहारी। Prandhan! Jeeva...   © Jagadguru Kripalu Parishat. All rights reserved. All rights belong to Jagadguru Kripalu Parishat. 🔸गोपी प्रेम | Gopi Prem-    • गोपी प्रेम | Gopi Prem   🔸Soch Man! Shyam Milan Ki Baat-    • सोच मन! श्याम मिलन की बात | Soch Man! Shya...   🔸Arey Man! Ubhaya Roop Jaga Jaan-    • अरे मन! उभय रूप जग जान | Arey Man! Ubhaya ...   🔸Mahapurush Tattwa | महापुरुष तत्व -    • महापुरुष तत्व | Mahapurush Tattwa   🟪Facebook:   / shyamashyamsamiti   🟧Instagram:   / sushreeakhileshwarididi   🟦Twitter:   / sss_zirakpur   ⬜Telegram: https://t.me/sss_zirakpur 💮💮💮💮💮💮💮💮💮💮💮💮💮💮💮💮💮 कलियुग में दान को ही कल्याण का एकमात्र माध्यम बताया गया है। 'दानमेकं कलौयुगे'। दान पात्र के अनुसार ही अपना फल देता है तथा भगवान एवं महापुरुष के निमित्त किया गया दान सर्वोत्कृष्ट फल प्रदान करता है। हम साधारण जीव यथार्थ में यह नहीं जान सकते कि वास्तविक महापुरुष के प्रति किया गया हमारा दान/समर्पण हमारे कल्याण का कैसा अद्भुत द्वार खोल देगा। अतएव, समर्पण हेतु आगे बढिये। आपकी यह दान राशी जीरकपुर (चंडीगढ़) स्थित राधा गोविंद मन्दिर के निर्माण कार्य में प्रयुक्त होगी। ऑनलाइन अनुदान भेजने के लिए कृपया निम्न लिंक पर जायें https://rzp.io/l/Lo4K8pf (केवल भारतीय नागरिकों के लिए) Donate using your ATM Card/Debit Card/Credit Card/Net Banking/UPI/QR code at https://rzp.io/l/Lo4K8pf (Only for Indian Citizens) Shyama Shyam Samiti Contact numbers : 8552066661, 9872396855, 9988998001 💮💮💮💮💮💮💮💮💮💮💮💮💮💮💮💮💮 #जगद्गुरु_श्री_कृपालु_जी_महाराज #jagadguru_kripalu #truelove #Whatistruelove #Radha #Krishna #Vrindavan #barsana #Prem_mandir #Bhakti #Gita #Bhagawat #Ramayan #Ved #Peace #Happiness #SpiritualMaster #Divine #Love #JagadguruShriKripalujiMaharaj #JagadguruKripaluParishat #Bhakti_Mandir #AkhileshwariDidi