Delhi Govt के PWD मंत्री Pravesh Verma ने 21 साल के लड़के को थप्पड़ मारा, Sharad Sharma Report
Sharad Sharma on Ground
0:00 / 0:00
Delhi Govt के PWD मंत्री Pravesh Verma ने 21 साल के लड़के को थप्पड़ मारा, Sharad Sharma Report
99 509 просмотров · 8 часов назад
Sharad Sharma on Ground
691 тыс. подписчиков
99 509 просмотров · 8 часов назад
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने दिल्ली की तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र के अंदर एक 21 साल के लड़के को तब सरेआम भी सड़क पर थप्पड़ मार दिया जब वह उनकी वीडियो बना रहा था। दरअसल आम आदमी पार्टी के तिलक नगर विधायक जरनैल सिंह पिछले कुछ दिनों से विकासपुरी आउटर रिंग रोड पर सड़क निर्माण में घटिया क्वालिटी की शिकायत कर रहे थे इसके बाद रविवार 27 सितंबर 2026 को दोपहर में PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने अचानक जरनैल सिंह को फोन करके उसे जगह पर बुलाया जहां पर वह घटिया क्वालिटी की सड़क बनाई जाने का दावा कर रहे थे। इस दौरान जब जरनैल सिंह उनको सड़क दिखा रहे थे और साहिब सिंह नाम का 21 साल का लड़का जो आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है वह वीडियो बना रहा था तो प्रवेश वर्मा ने अचानक गुस्से में आकर उस लड़के को थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि इसके बाद प्रवेश वर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि आम आदमी पार्टी विधायक जनरल सिंह इस सड़क निर्माण में रिश्वत मांग रहे थे और मौके पर उनके और उनके परिवार को गाली दी जा रही थी इसलिए उन्होंने थप्पड़ मारा। मंत्री जी के इस दावे को अगर सच भी मान लिया जाए तब भी सवाल यह है कि क्या पुलिस, जांच एजेंसी या अदालत देश के अंदर बंद हो गई है जो मंत्री खुद ही रिश्वत के आरोप लगाकर थप्पड़ मारने की कार्रवाई कर रहा है? सीधा सा सवाल यह भी है क्या देश के नेताओ या फिर उनके परिवार को गाली दिए जाने पर अब मंत्री खुद ही मारपीट शुरू करेंगे? जंतर मंतर पर कॉकरोच पार्टी के आंदोलन के दौरान एक युवा लड़की की तरफ से सीधे प्रधानमंत्री को गाली दिए जाने के वीडियो सामने आए थे तब खुद प्रधानमंत्री ने आकर उसे लड़की को माफ कर दिया था लेकिन उनके मंत्री मारपीट करते फिर रहे हैं। Sharad Sharma Report
#delhi #praveshverma #delhigovernment #rekhagupta #delhigovt #bjpgovernment #jarnailsingh #tilaknagar #sharadsharma #kejriwal #aamaadmiparty
Join this channel to get access to perks:
/ @sharadsharmaonground