Перейти к содержимому

SheenKaaf Nizam | Dilip Kumar Introduction | #yusufkhan #sheenkaafnizam #dilipkumar #intro #pakistan

AUDIO MAKER

0:00 / 0:00

SheenKaaf Nizam | Dilip Kumar Introduction | #yusufkhan #sheenkaafnizam #dilipkumar #intro #pakistan

41 435 просмотров · 3 г. назад
AUDIO MAKER
16,3 тыс. подписчиков
41 435 просмотров · 3 г. назад
शहंशाह-ए-जज़्बात जनाब दिलीप कुमार के खूबसूरत और यादगार जलसा-ए-ऐज़ाज़ का नायाब वीडिओ। 07 मार्च 1997 को दिलीप कुमार को "फिल्म सोसाईटी ऑफ जोधपुर" द्वारा सम्मानित करने हेतु 1989 में बने गिरधर मंदिर सिनेमा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया और खचाखच भरे उनके प्रशांशकों के मध्य फिल्म सोसाईटी के सचिव श्री मोहन स्वरूप माहेश्वरी द्वारा सम्मानित किया गया, साथ ही एक सप्ताह तक उनकी प्रसिद्ध फिल्मों का समारोह भी आयोजित किया गया था। समारोह में जीवंत ध्वनि व्यवस्था, डिजिटल ऑडिओ रिकॉर्डिंग सोसाईटी के वरिष्ठ सदस्य मुझ (प्रमोद शर्मा) द्वारा की गई थी। यहाँ यह भी बात दूँ, कि गिरधर मंदिर के मालिक (श्री लखपत बिजलीघर में कार्यरत थे) उनसे पुरानी पहिचान होने के कारण उनके आग्रह पर सिनेमा में विशेष इफ़ेक्ट के साथ लाइट और साउंड सिस्टम मैंने बना कर लगाया था। पूर्व में सोसाइटी की इच्छा थी कि यह कार्यक्रम कोहिनूर सिनेमा में किया जाए, लेकिन कोहिनूर के मालिक (श्री नूर जी) ने यह कहते हुए कि आपके कहने से दिलीप साहब जोधपुर थोड़ी या जाएंगे, और किसी भी कीमत पर इस कार्यक्रम हेतु सिनेमा हॉल देने से इनकार कर दिया था, तब मैंने ही श्री लखपत जी से सिनेमा हॉल मांगा, और वे तुरंत राजी हो गए। लेकिन एक अड़चन और भी थी। उस समय हिन्दी फिल्म "राजा हिन्दुस्तानी" चल रही थे। बड़ी मुश्किल से फिल्म के वितरक एक सप्ताह के बजाय केवल एक दिन (7 मार्च 1997) के लिए पूरे शो व बाकी 6 दिन (11 मार्च 1997 तक) के लिए प्रति दिन दो शो हमारी फिल्म सोसाइटी को करने की अनुमति दी थी तब कुल 11 फिल्में दिखाई गई थी। इसी कार्यक्रम में फिल्म सोसाइटी द्वारा जोधपुर के ही विश्व विख्यात शाइर "शीन काफ़ निज़ाम" को भी आमंत्रित किया गया, तब निजाम साहब ने दिलीप साहब के बारे में एक यादगार, कलात्मक परिचय दिया गया जिसे इस वीडिओ में प्रस्तुत किया गया है। दिलीप साहब के साथ ही सायरा बानो ने भी मंच की शोभा बधाई। निजाम साहब द्वारा एक अनोखे अंदाज में दिए गए संवाद को सुन दिलीप साहब आश्चर्य चकित रह गए, और उसी समय श्री कमलेश पुरोहित से ना केवल निज़ाम साहब के बारे में जानकारी ली, वरन अपनी डायरी में लिखने के साथ ही, अपने भाषण में भी उनका उल्लेख किया । दिलीप कुमार द्वारा दिए भाषण सहित सम्पूर्ण कार्यक्रम का भी दुर्लभ यादगार वीडिओ इसी चैनल पर उपलब्ध है, जिसे नीचे दिए लिंक पर देखा जा सकता है।    • Dilip Kumar's Rare Live Program | दिलीप कु...   #pakistan #pakistani #yusuf #dilipkumar #dilip #jalsa #jalsae #pathan #pathaan इसी अवसर पर जोधपुर के जाने माने पत्रकार श्री M I Zaahir द्वारा एक इंटरव्यू लिया गया जो इस अवसर पर लिया गया एकमात्र इंटरव्यू रहा है।