Перейти к содержимому

2 अक्टूबर 2026/ Gandhi Jayanty/ School Activity/ 2October celebration

The Lerning well Public School

0:00 / 0:00

2 अक्टूबर 2026/ Gandhi Jayanty/ School Activity/ 2October celebration

109 просмотров · 10 дн. назад
The Lerning well Public School
187 подписчиков
109 просмотров · 10 дн. назад
🇮🇳 गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती समारोह 🇮🇳 🌿 सत्य, अहिंसा और सादगी के महान आदर्शों को नमन 🌿 📢 आज दिनांक 2 अक्टूबर 2026 को द लर्निंग वेल पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पं. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री संजय गुप्ता जी एवं प्रबंध संचालिका श्रीमती शिल्पी गुप्ता जी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। तत्पश्चात महात्मा गांधी जी एवं पं. लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 🌺🪔 इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध संचालिका श्रीमती शिल्पी गुप्ता जी ने सभी विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के आदर्शों तथा शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति जैसे महान मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। महात्मा गांधी जी और पं. लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आइए, इस पावन अवसर पर हम उनके आदर्शों को केवल स्मरण ही न करें, बल्कि अपने आचरण और जीवन में भी उतारने का संकल्प लें। 🙏 महात्मा गांधी जी को शत-शत नमन। 🙏 पं. लाल बहादुर शास्त्री जी को शत-शत नमन। 🇮🇳 जय हिंद! 🇮🇳 द लर्निंग वेल पब्लिक स्कूल लखीमपुर #school