Chahiye Aashish Madhav- चाहिये आशिश माधव
Sangh Geetmala -संघ गीतमाला
0:00 / 0:00
Chahiye Aashish Madhav- चाहिये आशिश माधव
437 252 просмотра · 8 л. назад
Sangh Geetmala -संघ गीतमाला
35,4 тыс. подписчиков
437 252 просмотра · 8 л. назад
‘‘चाहिये आशिश माधव’’
चाहिये आशिश माधव नम्र गुरुवर प्रार्थना ॥धृ॥
देव इंगित पर तुम्हारे ध्येय पथ पर बढ रहे है
आपसे ज्योतित अनेकों दीप अविचल जल रहे है
राष्ट्र जीवन का गहन तम शीघ्र ही मिटकर रहेगा
मातृ मन्दिर में विभूषित दिव्य तव आराधना ॥१॥
संकटों से पूर्ण पथ पर पुण्य स्मृती तव मार्गदर्शक
पूर्ण होंगे शूल सारे मित्र होंगे सब विरोधक
दीजिये वर शक्ती ऋषिवर बढ सके पथ पर निरन्तर
कर सके साकार गुरुवर आपकी कल्पना ॥२॥
चाहिये आशिश माधव नम्र गुरुवर प्रार्थना ॥धृ॥
शत्रु को भी जीतता था आपका चारित्र्य उज्वल
निन्दकों पर मात करता आपका व्यवहार निर्मल
मातृभू की वेदना जो आपके मन में बसी थी
पा सके अल्पांश भी तो पूर्ण होगी साधना ॥३॥
चाहिये आशिश माधव नम्र गुरुवर प्रार्थना ॥धृ॥
पूज्य केशव के भगीरथ साथ लाये संघ धारा
इष्ट उनकों मान तुमने भाग्य भारत का सँवारा
लक्ष्य की द्रुत पूर्ती हो हम माँगते आशिश तुमसे
कर सके हम शीघ्र पूरी मातृभू की अर्चना ॥४॥
चाहिये आशिश माधव नम्र गुरुवर प्रार्थना ॥धृ॥