खुर्दा महोत्सव 2026 में खेसारी लाल यादव का जलवा | पप्पू यादव ने खुद संभाला मोर्चा | Jashn-E-Bhojpuri
Republic 18 News
0:00 / 0:00
खुर्दा महोत्सव 2026 में खेसारी लाल यादव का जलवा | पप्पू यादव ने खुद संभाला मोर्चा | Jashn-E-Bhojpuri
439 просмотров · 22 ч назад
Republic 18 News
1,02 тыс. подписчиков
439 просмотров · 22 ч назад
बिहार के मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड स्थित पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के पैतृक गांव खुर्दा में आयोजित खुर्दा महोत्सव 2026 में ‘जश्न-ए-भोजपुरी’ की शाम यादगार बन गई. भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की प्रस्तुति को देखने और सुनने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं शिवानी सिंह, रितेश पांडेय और रौशन राही ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया.
कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गीतों की धुन पर दर्शक झूमते नजर आए. खेसारी लाल यादव के मंच पर आते ही लोगों का उत्साह चरम पर पहुंच गया. देर रात तक गीत-संगीत का दौर चलता रहा और पूरा महोत्सव परिसर उत्सवी माहौल में डूबा रहा.
इस आयोजन के दौरान पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भी लगातार सक्रिय नजर आए. दर्शकों की भारी भीड़ के बीच वे व्यवस्था पर नजर रखते और लोगों को संभालने की कोशिश करते दिखे. कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ और सांसद की सक्रियता भी चर्चा का विषय रही.
देखिए खुर्दा महोत्सव 2026 की शानदार झलकियां, भोजपुरी सितारों की प्रस्तुतियां और ‘जश्न-ए-भोजपुरी’ की यादगार शाम.
वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe जरूर करें. ऐसे ही स्थानीय समाचार, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मधेपुरा की बड़ी खबरों के लिए हमारे चैनल से जुड़े रहें.
#खुर्दामहोत्सव2026 #खेसारीलाल यादव #पप्पूयादव #जश्नएभोजपुरी #शिवानीसिंह #रितेशपांडेय #रौशनराही #मधेपुरा #कुमारखंड #BhojpuriStar #BhojpuriLiveShow #MadhepuraNews