Перейти к содержимому

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, पिता समेत दो बेटों की मौत; बच्चों के सामने आर्थिक संकट

SACHNAMA NEWS

0:00 / 0:00

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, पिता समेत दो बेटों की मौत; बच्चों के सामने आर्थिक संकट

5 919 просмотров · 3 недели назад
SACHNAMA NEWS
101 тыс. подписчиков
5 919 просмотров · 3 недели назад
मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, पिता समेत दो बेटों की मौत; बच्चों के सामने आर्थिक संकट मुजफ्फरनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया। 29 अगस्त को बीमार पिता को दवाई दिलाने जा रहे दो बेटों की स्कूटी नीलगाय से टकरा गई। हादसे में पिता और दोनों बेटों की कुछ ही दिनों के अंदर मौत हो गई। मल्लूपुरा में किराए के मकान में रहने वाले करीब 80 वर्षीय अशफाक अपने बेटों मोहम्मद नाहिद और मोहम्मद साजिद के साथ चरथावल दवाई लेने जा रहे थे। दधेडू पार रजवाहे की पुलिया के पास अचानक नीलगाय सड़क पर आ गई, जिसके बाद स्कूटी की टक्कर हो गई और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान 30 अगस्त को मोहम्मद साजिद और 1 सितंबर को मोहम्मद नाहिद की मौत हो गई। इसके बाद 2 सितंबर की रात अशफाक ने भी दम तोड़ दिया। मोहम्मद नाहिद अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं, जिनमें सबसे छोटी बच्ची की उम्र करीब डेढ़ साल बताई गई है। सभासद मोहम्मद खालिद के मुताबिक परिवार बेहद गरीब है और किराए के मकान में रहता है। सपा सांसद हरेंद्र मलिक भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। सभासद ने जिलाधिकारी, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों से परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की अपील की है। आखिर इस हादसे के बाद परिवार के बच्चों और बाकी परिजनों के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती क्या है? #मुजफ्फरनगर #Neelgai #RoadAccident #MuzaffarnagarNews #UPNewsIndia Plus News is the website that gives you all the latest news about the world, which provides news related to Entertainment, Sports, Business, Science, Bollywood, Hollywood, Music, Fashion etc. We also provide you with the latest breaking news and videos from all these reports. India Plus News website is just publishing news in Hindi. But soon it will publish news in many languages. इंडिया प्लस न्यूज़ आपको देश दुनिया के बारे में सभी ताज़ी खबरें प्रदान कराने वाली वेबसाइट है, जो मनोरंजन, खेल, व्यापर, विज्ञानं, बॉलीवुड, हॉलीवुडिया, संगीत, फैशन आदि सभी से जुडी हुई खबरे प्रदान करती है. हम आपको इन सभी खबरों से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और वीडियो भी प्रदान करते हैं। इंडिया प्लस न्यूज़ अभी सिर्फ हिंदी में खबरें पर्काशित कर रहे है. मगर जल्द ही काफ़ी भाषाओं में खबरें पर्काशित करेंगी.।. Facebook link :   / indiaplusnewspage   Twitter link : Take a look at indiaplusnews.com (@indiaplusnews): https://twitter.com/indiaplusnews?s=09 Google+ link : https://plus.google.com/1096616091128... Youtube link :    / @sachnama-24