Перейти к содержимому

Sidhu Moose Wala Case: मूसेवाला की हत्या के बाद Shooters ने बनाए Video, Punjabi Song पर लहराए हथियार

Navbharat Times नवभारत टाइम्स

0:00 / 0:00

Sidhu Moose Wala Case: मूसेवाला की हत्या के बाद Shooters ने बनाए Video, Punjabi Song पर लहराए हथियार

2 777 384 просмотра · 4 года назад
Navbharat Times नवभारत टाइम्स
12,8 млн подписчиков
2 777 384 просмотра · 4 года назад
Sidhu Moose Wala Case: मूसेवाला की हत्या के बाद Shooters ने बनाए Video, Punjabi Song पर लहराए हथियार मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पूरे देश में गुस्सा और मातम का माहौल था। पंजाब पुलिस भी इन शूटर्स की सरगर्मी से तलाश कर रही थी लेकिन ये हत्यारे इन सबसे अनजान गाड़ी में मस्ती करते, झूमते और हवा में हथियार लहराते अपने में मगन थे। ऐसा हम नही कह रहे बल्कि इन शूटर्स का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सिद्धू मूसेवाला की हत्या के ठीक बाद का बताया जा रहा है। इस वीडियो में मूसेवाला के हत्यारे काफी जश्न मनाते हुए देखे जा रहे हैं। एक तरफ जहां इस हत्याकांड से जुड़े लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर रही है वहीं हत्या के बाद का वीडियो आरोपियों के हौसले बुंलद कर रहा है। एक और जहां इस हत्या के बाद पुलिस सरगर्मी से आरोपियों की तलाश कर रही थी वहीं दूसरी ओर पुलिस के खौफ से बेपरवाह ये आरोपी वीडियो बना रहे थे। वीडियो में आरोपी सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद मस्ती करते हुए और पंजाबी गानों पर हवा में हथियार लहरा रहे थे। इनमें सोमवार को गिरफ्तार हुए लाल चेक शर्ट में अंकित सिरसा और ब्लू टी शर्ट में प्रियवत फौजी भी दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया था कि इन लोगों ने करीब 35 लोकेशन बदली थीं। जारी वीडियो में ये आरोपी बेखौफ होकर घूम रहे थे। वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है कि इन्हें किसी का डर नहीं था। #SidhuMooseWala #ShootersVideo #AnkitSirsa #Moosewala #PriyavratFauji #DelhiPolice #SpecialCell About Navbharat Times Youtube Channel: नवभारत टाइम्स Newspaper Official Channel, which covers all Up-to-date Coverage on the Latest Top News Stories, Sports, Business, Entertainment, Politics and More. Navbharat Times नवभारत टाइम्स भारत की सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज़, जहाँ आप देश-दुनिया, खेल, मनोरंजन और धर्म-संस्कृति से जुड़ीं हर खबरें सबसे पहले पाते हैं। इसके साथ ही सम-सामयिक मुद्दों लेखकों और हमारे पाठकों के बीच संवाद उनके विचार के रूप में सामने आते हैं। ------------------------------------------------------------------------------------------------------- Official Website : https://navbharattimes.indiatimes.com/ Facebook:   / navbharattimes   Twitter:   / navbharattimes   Official NBT App: https://play.google.com/store/apps/de...