RSTV Vishesh – 25 December 2019 : Atal Bhujal Yojna | अटल भूजल योजना
Sansad TV
0:00 / 0:00
RSTV Vishesh – 25 December 2019 : Atal Bhujal Yojna | अटल भूजल योजना
154 980 просмотров · 6 л. назад
Sansad TV
9,63 млн подписчиков
154 980 просмотров · 6 л. назад
कहते हैं जल ही जीवन है, पानी की एक एक बूंद क़ीमती है। पानी के बिना जीवन ही नहीं है पर अफसोस की बात तो ये है कि जिस तेज़ी से जनसंख्या लगातार बढ़ रही है। उसी तेज़ी से पानी की मांग भी बढ़ रही है पर पानी बढ़ने की बजाए घटता जा रहा है। और इतने बड़े देश में ये जल संकट एक बड़ी चुनौति के रूप में अपना विक्राल रूप सामने ला रहा है। शहरीकरण, औद्योगिकीकरण, और अंधाधुन दोहन की वजह से देश के सीमित भूजल संसाधन ख़तरे में हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुरू से जल संरक्षण की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने बकायदा पानी के लिए अलग से जल शक्ति मंत्रालय का गठन किया चूंकि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के लिए जल संरक्षण का विषय बहुत महत्वपूर्ण था। इसीलिए केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जयंती पर अटल भूजल योजना शुरू की है। इस योजना का लक्ष्य देश के उन इलाकों में भूजल के स्तर को बढाना है। जिन इलाकों में भूजल का स्तर काफी नीचे चला गया है। ये योजना भूजल की मात्रा में इजाफे के साथ ही किसानों को भी फायदा पहुंचाएगी। विशेष के इस अंक में हम बात करेंगे अटल भूजल योजना की, जानेंगे किन राज्यों को इसके तहत फायदा होगा, साथ ही समझने की कोशिश करेंगे की आखिर भूमिगत जल को संरक्षित करने की जरूरत क्यों पड़ी ?
Anchor – Vaibhav Raj Shukla
Producer - Rajeev Kumar, Abhilasha Pathak, Amrita Chourasia
Production – Akash Popli
Reporter - Bharat Singh Diwakar
Graphics - Nirdesh, Girish, Mayank
Video Editor - Vijender, Vaseem, Mukhtar Ali