Перейти к содержимому

60) राधेकृष्ण राधेकृष्ण 🙏🏻 | श्रीयुगल नाम-महिमा | राधा नाम कृष्ण नाम | Radhe Krishna Mahamantra

SAKHIGOPALRAS

0:00 / 0:00

60) राधेकृष्ण राधेकृष्ण 🙏🏻 | श्रीयुगल नाम-महिमा | राधा नाम कृष्ण नाम | Radhe Krishna Mahamantra

117 просмотров · 10 дней назад
SAKHIGOPALRAS
230 подписчиков
117 просмотров · 10 дней назад
!! श्री राधासर्वेश्वरो विजयते !! 🌸 श्रीयुगल-नाम-महिमा 🌸 राधेकृष्ण राधेकृष्ण कृष्णकृष्ण राधे राधे। राधेश्याम राधेश्याम श्यामश्याम राधे राधे॥ ॥ श्रीयुगल-नाम-महिमा ॥ राधानाम सुधायुक्तं कृष्ण-नाम रसायनम् । यः पठेत्प्रातरुत्थाय व्याधिभिस्स न बाध्यते ।। (रासोल्लास-तन्त्र) राधा नाम अमृत से युक्त है, कृष्णनाम रस-रूप है। अर्थात् सम्पूर्ण रसों का सिन्धु है, जो सदैव श्रीयुगलकिशोर का नाम जपता है, वह सर्वव्याधियों से छूट जाता है। येनोच्येरुच्यते रागै राधाकृष्णपद द्वयम् । वाम दक्षिणत तस्य राधाकृष्णोनुधावति ।। मुच्यते सर्व पापेभ्यो राधाकृष्णेति कीर्तयन्। सुखेन पुण्य सम्पतिं लभते वा स वैष्णवः ।। श्रीपूर्वं जयपूर्वं वा राधाकृष्णेति कीर्तयन्। लक्षनाम सहस्त्राणां फल माप्नोति मानवः ।। राधाकृष्ण महामन्त्रं यो जपेत् भक्तिपूर्वकम्। अन्तकाले भवेत्तस्य राधाकृष्णेति संस्मृतिः ।। जिसने ऊँचे स्वर तथा अनुराग से राधाकृष्ण इस दो पद का उच्चारण किया उसके दायें-बाएँ में श्रीराधाकृष्ण संग-संग चलते हैं। वह वैष्णव सर्व पापों से छूट जाता है और सुख से श्रीयुगल को प्राप्त करता है। जो श्री तथा जय, साथ बोलकर राधाकृष्ण का कीर्तन करता है, वह लक्ष-सहस्र भगवन्नाम के बराबर फल प्राप्त करता है। 🌸 “राधेकृष्ण राधेकृष्ण कृष्णकृष्ण राधे राधे। राधेश्याम राधेश्याम श्यामश्याम राधे राधे” इस सोलह नामों वाले महामंत्र का प्रेम से जप करता है, उसे अन्तकाल में भी श्रीराधाकृष्ण का स्मरण रहता है। 🌹 जय जय युगलप्रियासखी, श्रीश्यामशरण अनुगामी। श्रीराधासर्वेश्वर सुखरासी, निम्बार्क पथगामी।। चौरासी के बन्धन को, काटे चौरासी कोस राधेश्याम युगलकृपा से मिले श्रीब्रज वास॥ आ = आओ रा = राधामाधव का ध = ध्यान करके युगल ना = नाम से आराधना करे क्योंकि सुनो “सखिगोपाल”, इसी नाम की कृपा से ही, “प्र = प्रभु के, सा = साक्षात्, द = दर्शन…” प्रसाद स्वरुप प्राप्त होते है। 🌸 राधेकृष्ण राधेकृष्ण कृष्णकृष्ण राधे राधे। राधेश्याम राधेश्याम श्यामश्याम राधे राधे॥ 🙏🏻 श्री राधासर्वेश्वर भगवान की जय 🙏🏻 🙏🏻 श्री राधे राधे 🙏🏻 🙏🏻 श्री श्यामसुंदर की जय 🙏🏻 🙏🏻 श्री वृन्दावन धाम की जय 🙏🏻 #राधेकृष्ण #राधेश्याम #राधानाम #कृष्णनाम #श्रीयुगल #युगलनाम #राधामाधव #राधारानी #श्रीकृष्ण #भक्ति #भजन #महामंत्र #राधेराधे #वृन्दावन #निम्बार्क #सखिगोपालरस #RadheKrishna #RadheRadhe #KrishnaBhajan #Bhakti