Meerut : दादी के अंतिम संस्कार के लिए गंगा घाट पहुंचे चार चचेरे भाई डूबे, नहाते समय गहराई में समाए
Satya Sakshi
0:00 / 0:00
Meerut : दादी के अंतिम संस्कार के लिए गंगा घाट पहुंचे चार चचेरे भाई डूबे, नहाते समय गहराई में समाए
8 562 просмотра · 5 месяцев назад
Satya Sakshi
854 подписчика
8 562 просмотра · 5 месяцев назад
मेरठ जिले के लावड़ क्षेत्र के जलालपुर गांव में ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ जिसने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। परिवार की 100 वर्षीय बुजुर्ग दादी के अंतिम संस्कार के बाद गंगा स्नान करने गए एक ही परिवार के चार चचेरे भाई अचानक गहराई में चले गए और देखते ही देखते गंगा की धारा में समा गए। कुछ ही पलों में परिवार के चार चिराग बुझ गए और गांव में मातम पसर गया।
जलालपुर गांव निवासी किसान कमल सिंह और उनके छोटे भाई सोनू के परिवार में यह हादसा हुआ। शुक्रवार को परिवार की 100 वर्षीय बुजुर्ग दादी भगवती का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के लिए परिवार के लोग हस्तिनापुर के मखदुमपुर गंगा घाट पहुंचे थे। जहां वह अंतिम संस्कार क्रिया के बाद गंगा में स्नान करने लगे। अंतिम संस्कार के बाद परिवार के चारों चचेरे भाई गंगा में स्नान करने के लिए घाट पर उतरे। इनमें कमल सिंह के बेटे अभिषेक और हिमांशु तथा उनके भाई सोनू के बेटे दीपांशु और प्रियांशु शामिल थे।
#meerutnews #viralvideo #hastinapura