Перейти к содержимому

डॉक्टर भी मेथी के पानी पीने के फयदे बताने से डरते है | Benefits of Methi dana | Methi pani ke fayde

Dr.Mandeep Dahiya : Scientific Based Homeopathy

0:00 / 0:00

डॉक्टर भी मेथी के पानी पीने के फयदे बताने से डरते है | Benefits of Methi dana | Methi pani ke fayde

282 680 просмотров · 2 года назад
Dr.Mandeep Dahiya : Scientific Based Homeopathy
1,71 млн подписчиков
282 680 просмотров · 2 года назад
#fitness #interesting #amazing #interesting #amazing #methi #menshealth #womeshealth #fitness #healthylife #methi dana दोस्तों आपने मेथी का नाम तो सुना ही होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह हमारी बॉडी के लिए कितना फायदेमंद है। जी हां, मेथी का दाना हमारे शरीर के लिए रामबाण की तरह काम करता है। इसका पानी तो किसी वरदान से कम नहीं है। मेथी का पानी हमें हेल्दी रखने के साथ तमाम तरह की बीमारियों से भी बचाता है। यह ऐसी बीमारियों को भी ठीक कर देता है, जिसके लिए हम रात-दिन डॉक्टरों के चक्कर लगाते हैं और साथ ही हमें ढेर सारे पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं। यकीन मानिए, आप इसके फायदे सुनकर हैरान हो जाएंगे। अब सवाल यह है कि मेथी का पानी हमें किस तरह फायदा पहुंचाता और हम इसका सेवन कैसे करें। अगर आप मेथी के बारे में डिटेल से जानना चाहते हैं तो फिर समझ लीजिए कि यह वीडियो आपके लिए है। हम आपको इस वीडियो में मेथी से जुड़ी सभी रोचक जानकारी देंगे। तो चलिए सीधे वीडियो की तरफ बढ़ते हैं। आप वीडियो को लाइक और शेयर जरूर करें। चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें। दोस्तों सबसे पहले हम आपको यह बता दें कि मेथी का इस्तेमाल अमूमन किचन में मसालों के रूप में किया जाता है। मेथी के पौधे में जो हरी पत्तियां होती हैं, उसकी सब्जी खूब पसंद की जाती है। मेथी के बीज स्वाद में भले ही कड़वे होते हैं, लेकिन यह हेल्थ के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी हैं। तो चलिए अब जान लेते हैं कि मेथी में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं और इसका सेवन किस तरह करना चाहिए। दरअसल मेथी में कैलशियम, आयरन, फास्फोरस, विटामिन-के और प्रोटीन जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। शायद यही वजह है कि ज्यादातर लोग इसका सेवन निरोगी रहने के लिए करते हैं। वहीं अगर हम मेथी के फायदे की बात करें तो यह पेट के लिए बहुत कारगर है। यह कांस्टीपेशन यानी कब्ज को दूर करता है। चूंकि इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए यह हमारे डाइजेशन सिस्टम को ठीक करता है। इसके अलावा मेथी में मौजूद एंजाइम लीवर को ऐक्टिव रखते हैं। यह हमारी बॉडी को डीटॉक्स भी करता है, जिसकी वजह से एसिडिटी की प्रॉब्लम नहीं होती है। मेथी का पानी मेटाबॉलिज्म प्रोसेस को बढ़ाता है। चूंकि बीमारियां हमें तभी अपने घेरे में लेती हैं, जब हमारा मेटाबॉलिज्म कमजोर हो जाता है, इसलिए जब हमारे अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमती बढ़ती है, तो बहुत सी बीमारियां अपने-आप भाग जाती हैं। वहीं दूसरी तरफ अगर आपका कॉलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तो आप आज से ही मेथी का पानी पीना शुरू कर दीजिए। चूंकि मेथी के अंदर हाइपोकोलेस्ट्रॉलेमिक मौजूद होता है, इसलिए यह बॉडी में जमा बैड कोलस्ट्रॉल को न सिर्फ बाहर निकालता है, बल्कि गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता भी है। इसका सीधा मतलब है कि मेथी दिल को मजबूत करता है और हार्ट अटैक के खतरे को भी कम कर सकता है। मेथी का पानी पीने से खून की कमी भी दूर हो जाती है। चूंकि इसमें बड़ी मात्रा में आयरन पाया जाता है, इसलिए यह उन लोगों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है, जो हीमोग्लोबीन की समस्या से जूढ रहे हैं। इसके अलावा मेथी का पानी थ्रोट, हेड और चेस्ट के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद है। अगर आपको खांसी, जुकाम या फिर सिर दर्द की शिकायत रहती है तो समझ लीजिए कि इसका पानी आपको एक महीने के अंदर ठीक कर देगा। चूंकि इसमें एंटी एलर्जी तत्व पाए जाते हैं, इसलिए जिन्हें एलर्जी है, वो भी इसका सेवन कर सकते हैं। यह चेस्ट के इनफेक्शन को दूर करने के साथ लंग्स को भी मजबूत बनाता है। अस्थमा के मरीजों के लिए भी लाभदायक है। यही नहीं, आपको जानकर हैरानी होगी कि मेथी का पानी शुगर के मरीजों के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद है। चूंकि मेथी ब्लड में मौजूद ग्लूकोज लेवल को कम करता है, इसलिए शुगर के मरीज इसका पानी पी सकते हैं। उनका शुगर लेवल जल्दी ही मिंटेन हो जाएगा। वहीं अगर आप ओवर वेटेड हैं यानी आपका वजन काफी बढ़ा हुआ है तो यह आपके लिए बहुत ज्यादा कारगर है। मेथी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिसकी वजह से वजन तेजी से कंट्रोल होता है। अगर आप एक महीने तक लगातार मेथी का पानी पीते हैं तो समझ लीजिए कि इस दौरान 10-12 किलो तक वेट लूज़ हो जाएगा। इसके लिए आप पहले मेथी दाने को पानी में डालकर भिगो दें। रातभर इसे भीगा रहने दें और जब सुबह उठें तो पानी को छानकर खाली पेट पी जाएं। इसके दाने को भी खा सकते हैं। मेथी भूख को कंट्रोल करने के साथ एनर्जी लेवल को भी बढ़ाता है। आप नियमित रूप से इसका पानी पीने के बाद फील गुड करेंगे। If you would like information contact our customer services at +919780497375 and mail on drmandeepdahiya@gmail.comI#Ayurveda #HomeRemedy #HealthTips ———————————————————————————— DISCLAIMER - Any information on diseases and treatments available at this channel is intended for general guidance only. Always seek the advice of your physician or other qualified health care professional with questions you may have regarding your medical condition. Our channel shall not be liable for any direct, incidental, consequential, indirect or punitive damages arising out of access to or use of any content available on this channel. Wishing you good health, fitness and happiness.