सपना चौधरी का जलवा, नए हीरो ग्लैमर की लॉन्चिंग पर थिरके दर्शक
Prabhat Khabar Sitamarhi
0:00 / 0:00
सपना चौधरी का जलवा, नए हीरो ग्लैमर की लॉन्चिंग पर थिरके दर्शक
22 просмотра · 11 дн. назад
Prabhat Khabar Sitamarhi
89 подписчиков
22 просмотра · 11 дн. назад
तेरी आख्या का यो काजल’ गाने पर सपना चौधरी की प्रस्तुति ने बांधा समां,
डुमरा हवाई अड्डा मैदान में उमड़ी भीड़
सीतामढ़ी
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी सोमवार को सीतामढ़ी पहुंचीं, जहां उन्होंने हीरो मोटोकॉर्प की नई ग्लैमर बाइक की लॉन्चिंग की. डुमरा हवाई अड्डा मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में सपना चौधरी की एक झलक पाने और उनकी प्रस्तुति देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. बाइक लॉन्चिंग के साथ ही कार्यक्रम मनोरंजन और उत्साह के रंग में रंग गया. कार्यक्रम के दौरान सपना चौधरी ने हीरो की नई ग्लैमर बाइक को लॉन्च किया. इसके बाद दर्शकों की मांग पर उन्होंने अपने चर्चित गाने ‘तेरी आख्या का यो काजल’ पर शानदार प्रस्तुति दी. उनके गाने पर दर्शक झूम उठे और पूरे मैदान में उत्साह का माहौल बन गया। सपना की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया. सीतामढ़ी पहुंचने पर सपना चौधरी ने यहां की धरती को नमन किया. उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी की धरती पर आना उनके लिए सौभाग्य की बात है. यहां के लोगों से मिले प्यार और उत्साह को लेकर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की. इस दौरान उन्होंने हीरो के मेन डिस्ट्रीब्यूटर खुर्रम का भी धन्यवाद किया और कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए आभार व्यक्त किया. हीरो की नई ग्लैमर बाइक की लॉन्चिंग और सपना चौधरी की प्रस्तुति ने इस आयोजन को खास बना दिया. बाइक के नए मॉडल को देखने के साथ-साथ लोकप्रिय हरियाणवी कलाकार की प्रस्तुति का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए.