गोवर्धन आने वाले अधिकांश श्रद्धालु नहीं जानते श्री हरिदेव जी का यह रहस्य!| Tilak Patrika 🙏
Tilak Patrika
0:00 / 0:00
गोवर्धन आने वाले अधिकांश श्रद्धालु नहीं जानते श्री हरिदेव जी का यह रहस्य!| Tilak Patrika 🙏
1 452 просмотра · 1 месяц назад
Tilak Patrika
57 тыс. подписчиков
1 452 просмотра · 1 месяц назад
तिलक पत्रिका" एक अनूठा समाचार चैनल जो 24x7 प्रस्तुत करता है भारत के धार्मिक स्थलों की खबरें व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां।
इस चैनल के माध्यम से आप जुड़ते हैं भारतीय सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के साथ। यहां आप हर दिन हर क्षण देख सकते हैं भारतीय मंदिरों और तीर्थ स्थलों की नवीनतम और महत्वपूर्ण खबरें। यह चैनल आपको समाचारों के साथ-साथ भारतीय धार्मिक स्थलों के आलौकिक दर्शन का अद्वितीय अनुभव भी प्रदान करता है, जिससे आप ईश्वर की विभिन्न महिमाओं के बारे में भी जानते हैं।
"तिलक पत्रिका" में प्रस्तुत होने वाली हर खबर से जुड़ा है उस धार्मिक स्थल का इतिहास, महत्व और मान्यताएं, जिससे आप उस स्थल की अद्भुतता को भी समझते है। साथ ही यहां आप देखते हैं लाइव पूजा, आराधना और धार्मिक आयोजनों की विवरणात्मक रिपोर्टिंग भी...तो धर्मस्थलों की समस्त जानकारियां व नवीनतम समाचार लाइव एवं वीडियो के माध्यम से सबसे पहले देखने के लिए आज ही जुड़़िये "तिलक पत्रिका" के साथ!
क्या आप जानते हैं कि गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा श्री हरिदेव जी के दर्शन के बिना पूर्ण नहीं मानी जाती?
आखिर भगवान श्रीकृष्ण का नाम 'हरिदेव' कैसे पड़ा और इस प्राचीन मंदिर का रहस्य क्या है?
इस वीडियो में जानिए गोवर्धन की सबसे प्राचीन और दिव्य परंपरा का प्रामाणिक इतिहास।
गोवर्धन की पावन मानसी गंगा के तट पर स्थित श्री हरिदेव जी का प्राचीन मंदिर ब्रज की आध्यात्मिक धरोहरों में विशेष स्थान रखता है। लोकमान्यता के अनुसार, गोवर्धन पर्वत धारण करने के बाद जब देवराज इंद्र ने भगवान श्रीकृष्ण से क्षमा याचना की, तभी भगवान का नाम हरिदेव प्रसिद्ध हुआ। बताया जाता है कि श्री हरिदेव जी का दिव्य विग्रह पूज्य केशवाचार्य महाराज द्वारा बिलछू कुंड से प्रकट किया गया था। आज भी श्रद्धालु मानते हैं कि श्री हरिदेव जी के दर्शन किए बिना गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा पूर्ण नहीं होती। स्थापत्य कला का यह अद्भुत मंदिर केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि ब्रज के प्राचीन इतिहास, सनातन परंपरा और श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला का जीवंत साक्षी भी है। यदि आप ब्रज दर्शन, गोवर्धन परिक्रमा या श्रीकृष्ण की लीलाओं को जानना चाहते हैं, तो यह वीडियो अवश्य देखें। तिलक पत्रिका के लिए मथुरा से संवाददाता सोशल गोस्वामी की रिपोर्ट।
#Govardhan #HaridevJi #ShriKrishna #Braj #GovardhanParikrama #MansiGanga #SanatanDharma #KrishnaBhakti #HinduTemple #SpiritualIndia