मुकदमा दर्ज होते ही उठे सवाल! महमूद खान समेत 4 नामजद, 25 अज्ञात पर केस—परिवार ने मांगी निष्पक्ष जांच
The Great Shravasti News
0:00 / 0:00
मुकदमा दर्ज होते ही उठे सवाल! महमूद खान समेत 4 नामजद, 25 अज्ञात पर केस—परिवार ने मांगी निष्पक्ष जांच
8 694 просмотра · 5 дней назад
The Great Shravasti News
1,88 млн подписчиков
8 694 просмотра · 5 дней назад
श्रावस्ती के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र में 4 नामजद समेत करीब 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद मामला चर्चा में है। मुकदमे में महमूद खान, वकील खान, मन्नान और हलीम को नामजद किया गया है।
वहीं, नामजद पक्ष के परिवार ने मुकदमे में लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। परिवार का दावा है कि 8 सितंबर 2026 की शाम उनके घर मेहमान आए थे और इसी दौरान भेसरी नहर चौराहे के पास विवाद और मारपीट की घटना हुई। परिवार के मुताबिक, बादलपुरवा से आए लोग अपनी जान बचाकर महमूद के घर पहुंचे थे।
परिवार का कहना है कि महमूद खान ने स्वयं पुलिस को सूचना दी थी और उनके पास CCTV फुटेज व कॉल रिकॉर्ड मौजूद हैं, जिन्हें वे पुलिस के सामने प्रस्तुत करना चाहते हैं।
परिवार ने बंधक बनाने, रुपये छीनने और डकैती जैसे आरोपों को गलत बताते हुए पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों की ओर से भी निष्पक्ष जांच की मांग किए जाने की बात सामने आई है।
मामले में लगाए गए आरोपों और परिवार के दावों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
#Shravasti #HardattNagarGirant #ShravastiNews #BreakingNews #CCTVFootage #PoliceInvestigation #NishpakshJanch #TheGreatShravastiNews