Перейти к содержимому

RishiKund Munger Bihar | देखिए पहाड़ कैसे निकलता है? प्राचीन गर्म जल | ऋषिकुंड मुंगेर बिहार

Mithun Explorer_143

0:00 / 0:00

RishiKund Munger Bihar | देखिए पहाड़ कैसे निकलता है? प्राचीन गर्म जल | ऋषिकुंड मुंगेर बिहार

1 479 просмотров · 1 год назад
Mithun Explorer_143
4,22 тыс. подписчиков
1 479 просмотров · 1 год назад
Munger का ऋषिकुंड । प्राचीन गर्म जल तालाब I Bihar Tourism | Rishi Kund Munger Bihar कुदरत का करिश्मा, ठंड में भी यहां बहता है गर्म पानी प्राकृतिक सौंदर्य के बीच गर्म जल के लिए प्रसिद्ध है ऋषिकुंड। पहाड़ की तराई से साल भर निकलने वाले गर्म जल से न सिर्फ लोग स्नान करते हैं, बल्कि इसका सेवन कर खुद को स्वस्थ भी रखते हैं। मुंगेर के ऐतिहासिक धरोहरो में से एक है ये ऋषिकुंड। जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर खड़गपुर प्रखंड में स्थित ऋषिकुंड गर्मजल के लिए प्रसिद्ध है। यहां आने के लिए लोग निजी वाहन का उपयोग करते हैं। पहाड़ की तराई से निकलने वाले गर्म जल से न सिर्फ लोग स्नान करते हैं, बल्कि खुद को स्वस्थ रखने के लिए भी गर्म जल का सेवन करते हैं। भू-गर्भ मेंगंधक की मात्रा अधिक होने के कारण 24 घंटे गर्मजल की धारा प्रवाहित होती है। जहां से जल प्रवाहित हो रही है उसके पास ही एक तालाब है, जिसे ऋषिकुंड कहा जाता है। जनश्रुति है कि ऋषि विभांडक का यहां आश्रम था। ऋषि यहां शिक्षा दान भी किया करते थे। ऋषि विभांडक के आश्रम के कारण ही यह जगह ऋषिकुंड के नाम से विख्यात हुआ। गर्म जल में स्नान करने व उसके सेवन से पेट रोग, चर्म रोग आदि से लोगों को मुक्ति मिलती है। यह स्थान काफी रमणीक है। प्रत्येक तीन वर्ष में यहां मलमास मेला भी लगता है, प्राकृतिक संदर्य एवं गर्म जल 'की दृष्धि से हजारों की संख्या में लोग इस कुंड में डबकी लगाने को पहुंचते हैं। हालांकि सरकारी उपेक्षा के कारण इस जगह को अन्य पर्यटक स्थलों की तरह महत्व नहीं मिला। कुंड की साफ-सफाई भी स्थानीय स्वयंसेवकों पर ही निर्भर है। #munger #Rishi Kund #drone #dji #Munger ka Rishi Kund #viral #shortvideo #trending