Tathagat Avatar Tulsi: 9 साल में 10वीं, 12 साल में MSc, IIT प्रोफेसर रहे तथागत अवतार तुलती कहां हैं?
BBC News Hindi
0:00 / 0:00
Tathagat Avatar Tulsi: 9 साल में 10वीं, 12 साल में MSc, IIT प्रोफेसर रहे तथागत अवतार तुलती कहां हैं?
812 059 просмотров · 3 г. назад
BBC News Hindi
22 млн подписчиков
812 059 просмотров · 3 г. назад
तथागत अवतार तुलसी का जन्म बिहार की राजधानी पटना में 9 सितंबर,1987 को हुआ था. वो बचपन से ही सुर्खियों में रहे. पांच साल की उम्र में ही गणित के कठिन गुना-भाग को पलक झपकते ही हल कर देते थे. महज़ 9 साल की उम्र में मैट्रिक परीक्षा पास की और गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज हुआ. परीक्षा देने के लिए उम्र की सीमा में छूट पाने के लिए 1996 तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने पहुंच गए. बिना आईएससी यानी इंटरमीडिएट किए मिली ग्रेजुएशन करने की मंज़ूरी. एक साल में उन्होंने फ़िज़िक्स में ग्रेजुएशन पूरी कर ली थी. साल 1999 में 12 साल की उम्र में एमएससी पूरी की और गिनीज़ बुक में दोबारा नाम हुआ दर्ज हुआ. बंगलुरू के इंडियन इन्टीट्यूट ऑफ़ साइंस से पीएचडी की और 20 साल की उम्र में रिसर्च पेपर लिखा. जुलाई 2010 में आईआईटी मुंबई में फ़िज़िक्स के प्रोफ़ेसर के तौर पर नौकरी शुरू की लेकिन 2013 से मुंबई में समंदर की हवा से एलर्जी की वजह से मुंबई छोड़ा. चार साल की छुट्टी के बाद भी मुंबई नहीं जा सके. तथागत अवतार तुलसी को 31 जुलाई 2019 को आईआईटी बॉम्बे ने नौकरी से निकाल दिया था. अब वो कानून की पढ़ाई कर रहे हैं, ताकि अपने केस को समझ सकें. साथ ही वो वर्चुअल ट्रांसफ़र चाहते हैं ताकि मुंबई से बाहर रहकर पढ़ा सकें.
वीडियो: चंदन कुमार जजवाड़े
ए़डिटिंग: देवाशीष कुमार
#TathagatTulsi #childprodigy #biharboy
जिन खबरों, तस्वीरों और दावों पर आपको हो शक, हम आपके लिए करेंगे उनकी परख. बीबीसी फ़ैक्ट चेक है आपके साथ. बस भेजिए WhatsApp मैसेज 9811520111 पर. बीबीसी फ़ैक्ट चेक यानी सच की कसौटी.
Corona Virus से जुड़े और दिलचस्प वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें : • Corona Virus ने दुनिया की सबसे बड़ी ताक़त ...
कोरोना वायरस से जुड़ी सारी प्रामाणिक ख़बरें पढ़ने के लिए क्लिक करें : https://www.bbc.com/hindi/internation...
ऐसे ही और दिलचस्प वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें-
/ @bbchindi
बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं-
फ़ेसबुक- / bbcnewshindi
ट्विटर- / bbchindi
इंस्टाग्राम- / bbchindi
बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/de...